Kia Seltos की नई जेनरेशन जल्द होगी लॉन्च, भारत में पहली बार दिखी, क्या होंगे बदलाव
Kia Seltos वाहन निर्माता किआ की ओर से भारत में कई सेगमेंट मे एमपीवी और एसयूवी को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी की नई जेनरेशन को जल्द लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। इसके पहले इसे टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। एसयूवी की नई जेनरेशन को लेकर क्या जानकारी सामने आई है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारत में कई वाहन निर्माताओं की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। किआ की ओर से भी एसयूवी सेगमेंट में सेल्टॉस को ऑफर किया जाता है। इस एसयूवी की नई जेनरेशन को लॉन्च करने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी की नई जेनरेशन की क्या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Kia Seltos की नई जेनरेशन होगी लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की ओर से सेल्टॉस की नई जेनरेशन को भारतीय बाजार में जल्द लॉन्च किया जा सकता है। निर्माता की ओर से इसे लॉन्च करने से पहले टेस्ट किया जा रहा है।
मिली क्या जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक एसयूवी के लॉन्च से पहले इसे टेस्ट किया जा रहा है। जिस दौरान इसे पहली बार भारत के हैदराबाद में देखा गया है। जबकि इसके पहले कई देशों में भी इसे देखा गया है। नई जेनरेशन सेल्टॉस को नई एलईडी हेडलाइट्स, ब्लैक रूफ रेल, ब्लैक अलॉय व्हील्स, ड्यूल टोन ओआरवीएम, ट्रिपल स्क्रीन, ईवी9 की तरह सीट्स, ड्यूल जोन ऑटो एसी, पावर्ड सीट्स, पैनोरमिक सनरूफ, वायरलैस फोन चार्जर, छह एयरबैग, 360 डिग्री कैमरा, Level-2 ADAS, टीपीएमएस और कई फीचर्स को दिया जा सकता है।
मिलेंगे इंजन के विकल्प
रिपोर्ट्स के मुताबिक किआ की ओर से सेल्टॉस की नई जेनरेशन को कई इंजन विकल्पों के साथ लॉन्च किया जा सकता है। इसमें पेट्रोल और डीजल के साथ ही हाइब्रिड तकनीक को भी दिया जा सकता है। जिसके साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्प दिए जा सकते हैं।
कब होगी लॉन्च
अभी किआ की ओर से इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन उम्मीद की जा रही है कि एसयूवी को भारतीय बाजार में 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है।
किनसे मिलेगी चुनौती
किआ की सेल्टॉस को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसे Honda Elevate, Maruti Grand Vitara, MG Hector, Mahindra Scorpio जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।