Hyundai की नई i20 मचाएगी तहलका, नई जेनरेशन में मिलेगा कैसा लुक और फीचर्स, कब होगी लॉन्च
Hyundai i20 वाहन निर्माता हुंडई की ओर से भारत सहित कई देशों में प्रीमियम हैचबैक के तौर पर Hyundai i20 की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस एसयूवी की नई जेनरेशन को जल्द लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इसकी टेस्टिंग की जा रही है। जिस दौरान कई क्या जानकारी मिली हैं। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। वाहन निर्माताओं की ओर से ऑफर की जाने वाली कारों को लगातार अपडेट किया जाता है। जिससे वह पहले से ज्यादा बेहतर होती हैं और इससे निर्माताओं को अपनी बिक्री बढ़ाने में भी मदद मिलती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हुंडई की ओर से प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Hyundai i20 की जल्द नई जेनरेशन को लॉन्च किया जा सकता है। इसकी क्या जानकारी सामने आई है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
आएगी नई Hyundai i20
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक जल्द ही नई जेनरेशन हुंडई आई20 को लॉन्च किया जा सकता है। लॉन्च से पहले इस एसयूवी की टेस्टिंग की जा रही है। जिस दौरान इसे देखा गया है।
क्या मिली जानकारी
रिपोर्ट्स के मुताबिक प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली आई20 की नई जेनरेशन को टेस्टिंग के दौरान यूरोप में देखा गया है। इस दौरान कार के डिजाइन और फीचर्स की कुछ जानकारी सामने आई है। जिसके मुताबिक कार के डिजाइन में कई बदलाव किए जा सकते हैं और इसमें नए बंपर, हेडलाइट, एलईडी डीआरएल, नए अलॉय व्हील्स को दिया जा सकता है। साथ ही इसकी नई जेनरेशन में निर्माता की ओर से कई नए फीचर्स को भी ऑफर किया जा सकता है। जिसमें ADAS भी शामिल हो सकता है। इसके अलावा इसकी नई जेनरेशन में 360 डिग्री कैमरा, ड्यूल स्क्रीन, कर्व्ड डिस्प्ले भी दिया जा सकता है।
मिलेगा नया इंजन
रिपोर्ट्स के मुताबिक नई आई20 में नया इंजन भी मिल सकता है। इसमें सामान्य पेट्रोल और टर्बो इंजन के साथ ही हाइब्रिड तकनीक को भी इंजन के साथ ऑफर किया जा सकता है। इसके अलावा यह भी जानकारी मिल रही है कि इसमें स्ट्रॉन्ग हाइब्रिड तकनीक को भी ऑफर किया जा सकता है।
कब होगी लॉन्च
मीडिया रिपोर्ट्स में अभी सिर्फ इसकी नई जेनरेशन की टेस्टिंग की जानकारी दी गई है। कार को कब तक लॉन्च किया जा सकता है, इसकी जानकारी निर्माता की ओर से नहीं दी गई है। लेकिन माना जा रहा है कि इसकी नई जेनरेशन को 2026 में पेश किया जा सकता है।
किनसे मिलेगी चुनौती
हुंडई की ओर से आई20 को प्रीमियम हैचबैक कार सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसे Maruti Baleno, Toyota Glanza, Tata Altroz जैसी कारों से चुनौती मिलती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।