विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 11, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti Wagon R की नई जेनरेशन को जल्‍द किया जा सकता है पेश, जानें भारत में कब तक होगी लॉन्‍च

Published: Tue, 11 Mar 2025 03:29 PM (IST)

Maruti Wagon R 2026 Launch मारुति की ओर से बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से हैचबैक सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Wagon R की नई जेनरेशन को जल्‍द पेश किया जा सकता है। किस देश में इसे पहले पेश किया जा सकता है। भारत में इसे कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। आइए जानते हैं।

Maruti Wagon R की नई जेनरेशन में क्‍या होगा बदलाव। जानें डिटेल।
Maruti Wagon R की नई जेनरेशन में क्‍या होगा बदलाव। जानें डिटेल।

HighLights

  1. Maruti कर रही Wagon R की नई जेनरेशन लाने की तैयारी
  2. साल 2025 के आखिर तक जापान में पेश हो सकती है गाड़ी
  3. भारत में वैगन आर की नई जेनरेशन को 2026 तक लाया जाएगा

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में मारुति की ओर से कई वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से हैचबैक सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Maruti Wagon R की नई जेनरेशन (New Maruti Wagon R) को लाने की तैयारी की जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे किस देश में सबसे पहले पेश किया जा सकता है। भारत में इसे कब तक लॉन्‍च किया जा सकता है। मौजूदा जेनरेशन के मुकाबले नई जेनरेशन में क्‍या बदलाव हो सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

आ सकती है Maruti Wagon R की नई जेनरेशन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक मारुति की ओर से हैचबैक कार के तौर पर ऑफर की जाने वाली Wagon R की नई जेनरेशन को लाने की तैयारी की जा रही है। हालांकि अभी कंपनी की ओर से इस बारे में किसी भी तरह की जानकारी नहीं दी गई है, लेकिन उम्‍मीद की जा रही है कि कई बदलावों के साथ इसे लाया जा सकता है।

डिजाइन में होंगे बदलाव ( What's New in Next Gen Wagon R 2026)

मौजूदा जेनरेशन वैगन आर के मुकाबले नई जेनरेशन में सबसे बड़ा बदलाव इंजन और डिजाइन में किया जा सकता है। जानकारी के मुताबिक इसमें कनवेंशनल दरवाजों की जगह रियर में स्‍लाइडिंग डोर के साथ पेश किया जा सकता है। हालांकि इस वर्जन को भारत में लाया जाएगा या नहीं रिपोर्ट्स में इस पर कोई जानकारी नहीं दी गई है। इसके अलावा इसके एक्‍सटीरियर में भी कई बदलाव किए जा सकते हैं।

इंजन में होगा बदलाव

फिलहाल मारुति की ओर से वैगन आर में पेट्रोल और सीएनजी तकनीक के इंजन को दिया जाता है। लेकिन नई जेनरेशन वैगन आर को पेट्रोल के साथ ही हाइब्रिड तकनीक के साथ लाया जा सकता है। इसके साथ एजीएस तकनीक को ऑफर किया जा सकता है। इस तरह के इंजन को फिलहाल सुजुकी की ओर से जापान में सोलियो के साथ ऑफर किया जाता है। जिसमें 660 सीसी की क्षमता का तीन सिलेंडर इंजन मिलता है। इस इंजन से कार को 53 बीएचपी की पावर और 58 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। इलेक्‍ट्रिक मोटर से 9.8 बीएचपी की अतिरिक्‍त पावर और 29 न्‍यूटन मीटर का अतिरिक्‍त टॉर्क मिलता है। इसके साथ सीवीटी ट्रांसमिशन को दिया जाता है। नए इंजन के साथ गाड़ी की माइलेज (Maruti Wagon R Mileage) में भी बढ़ोतरी हो जाएगी।

कब तक होगी पेश

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से नई जेनरेशन वैगन आर को सबसे पहले जापान में लाया जा सकता है। जापान में इसे साल 2025 के आखिर तक पेश किया जा सकता है। इसके बाद भारत में भी इसे 2026 के मध्‍य तक लॉन्‍च (Wagon R 2026 launch) किया जा सकता है।

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score ,IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।