Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नए लुक में आएगी Kawasaki Z900; भारत में पेटेंट हुआ डिजाइन, लॉन्च की तैयारी शुरू

    Updated: Sat, 29 Mar 2025 02:03 PM (IST)

    2025 Kawasaki Z900 के भारत में जल्द लॉन्च होने की संभावना है। कंपनी इसके लिए तैयारी भी शुरू कर दी है। कावासाकी ने इसके डिजाइन को भारत में पेटेंट करवाया है। इसे नए लुक और डिजाइन के साथ ही नए फीचर्स के साथ किया जा सकता है। नई Kawasaki Z900 की कीमत मौजूदा वाली से थोड़ी ज्यादा हो सकती है।

    Hero Image
    2025 Kawasaki Z900 का डिज़ाइन हुआ भारत में पेटेंट।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kawasaki भारतीय बाजार में कई मोटरसाइकिल को पेश करती है। इसकी Kawasaki Z900 काफी पॉपुलर भी है। इसे लोगों की चार-सिलेंडर नियर-लिटर क्लास मोटरसाइकिल माना जाता है। Kawasaki ने अपनी नई 2025 Z900 को 2024 के अक्टूबर अंत में पेश किया था और अब कंपनी इसे भारत में लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है। कंपनी ने 2025 Z900 के डिजाइन को भारत में पेटेंट करवा लिया है। आइए जानते हैं कि Kawasaki Z900 का डिजाइन कैसा होने वाला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    2025 Kawasaki Z900 का डिजाइन

    • Kawasaki Z900 भारत में अपनी बेहतरीन परफॉर्मेंस और डिजाइन के लिए काफी पॉपुलर है। वहीं, यह भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली स्पोर्ट्स बाइक में से एक है। इसके नए मॉडल को अपडेटेड डिजाइन और एक्स्ट्रा फीचर्स देकर इसे और भी आकर्षक बना सकते हैं, जो बाइक प्रेमियों के लिए इसकी लोकप्रियता को और भी बढ़ा सकते हैं।

    2025 Kawasaki Z900

    • कावासाकी ने 2025 Z900 के डिजाइन को पेटेंट करवा लिया है, जो यह बताता है कि कंपनी इस बाइक को भारत में जल्द लॉन्च कर सकती है। यह बाइक जितनी भारत में पॉपुलर है, उसे देखते हुए इस साल के आखिरी तक भारत में लॉन्च हो सकती है, हालांकि इसकी कीमत मौजूदा से ज्यादा हो सकती है।

    कितना बदलेगा डिजाइन

    • 2025 Z900 में कुछ हल्के बदलाव किए जा सकते हैं। इसमें एक नया LED हेडलाइट क्लस्टर और नई LED टेल लाइट्स देखने के लिए मिल सकते हैं। बाइक की बॉडी पैनल में हल्का बदलाव किया जा सकता है। इसमें नए टैंक शराउड्स इसे और भी मस्कुलर और आकर्षक लुक दिया जा सकता है। इसमें फ्रंट USD फोर्क्स पर गोल्ड फिनिश और व्हील्स पर ग्रीन पेंट जॉब से और स्टाइलिश बनाया जा सकता है।

    2025 Kawasaki Z900

    • इसके अलावा, नई Z900 में 5 इंच का TFT इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर दिया जा सकता है, जो Bluetooth कनेक्टिविटी सपोर्ट करेगा। इसके जरिए राइडर को नोटिफिकेशन अलर्ट्स और टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन की जानकारी मिलेगी। बाकी फीचर्स के रूप में क्रूज कंट्रोल, ट्रैक्शन कंट्रोल और राइड मोड्स दिए जा सकते हैं।

    कंपोनेंट्स और पावरट्रेन

    Kawasaki Z900 में USD टेलीस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स, रियर मोनो-शॉक, ड्यूल डिस्क ब्रेक सेटअप (फ्रंट में) और सिंगल डिस्क ब्रेक (रियर में) देखने के लिए मिल सकता है। इसमें Dunlop के स्पोर्ट मैक्स टायर्स और 810 मिमी और 830 मिमी की सीट हाइट ऑप्शन भी दिया जा सकता है। इसमें 948cc का क्वाड-पॉट इंजन 123 bhp की पावर जनरेट करने वाला पावरट्रेन दिया जा सकता है।

    2025 Kawasaki Z900

    कीमत और उपलब्धता

    हाल में भारतीय बाजार में बिकने वाली Kawasaki Z900 की एक्स-शोरूम कीमत 9.38 लाख रुपये है। इसे दो कलर Metallic Matte Graphene Steel Gray और Metallic Spark Black में पेश किया जाता है। नई 2025 Kawasaki Z900 की कीमत मौजूदा से थोड़ा ज्यादा हो सकता है।

    यह भी पढ़ें- Royal Enfield Classic 650 हुई लॉन्‍च, अप्रैल से शुरू होगी डिलीवरी, कीमत 3.37 लाख रुपये से शुरू