Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MS Dhoni Birthday: क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान के पास हैं ये पांच बेहतरीन कारें

    MS Dhoni Birthday भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्‍मदिन मना रहे हैं। धोनी को कारों और बाइक्‍स का काफी ज्‍यादा शौक है और दुनिया की कई बेहतरीन कारें उनके गैराज में शामिल हैं। कौन सी पांच सबसे बेहतरीन कारें महेंद्र सिंह धोनी के गैराज में खड़ी हैं। आइए जानते हैं।

    By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Mon, 07 Jul 2025 02:05 PM (IST)
    Hero Image
    महेंद्र सिंह धोनी के पास कौन सी पांच सबसे बेहतरीन कारें हैं। जानें पूरी डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्‍तान या कैप्‍टन कूल के नाम से पहचाने जाने वाले महेंद्र सिंह धोनी आज अपना जन्‍मदिन (MS Dhoni Birthday) मना रहे हैं। उनको क्रिकेट के साथ ही कारों का भी काफी ज्‍यादा शौक है। धोनी के गैराज में वैसे तो कई कारें खड़ी हुई हैं, लेकिन कौन सी पांच ऐसी बेहतरीन कारें हैं जिनमें धोनी अक्‍सर सफर करते हुए नजर आते हैं। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Jeep Grand Cherokee TrackHawk

    महेंद्र सिंह धोनी को अमेरिकी वाहन निर्माता जीप की ग्रैंड चिरोकी की ट्रैकहॉक काफी पसंद है। इस एसयूवी को अपने ताकतवर इंजन और परफॉर्मेंस के लिए जाना जाता है। इसके साथ ही इसमें ज्‍यादा जगह के साथ अग्रेसिव स्‍टाइल भी मिलता है। एसयूवी में 6.2 लीटर की क्षमता का वी8 पेट्रोल इंजन मिलता है।

    Mercedes Benz G 63 AMG

    मर्सिडीज बेंज की ओर से ऑफर की जाने वाली Mercedes Benz G 63 AMG भी धोनी के गैराज में शामिल एक बेहतरीन एसयूवी है। देश के कई बॉलीवुड एक्‍टर और व्‍यापारियों के पास भी इस एसयूवी को देखा जा सकता है। इसमें चार लीटर का ट्विन टर्बो वी8 पेट्रोल इंजन मिलता है।

    Nissan Jonga

    महेंद्र सिंह धोनी की कार कलेक्‍शन में Nissan Jonga भी शामिल है। विंटेज और दमदार गाड़ी के तौर पर इसकी दुनियाभर में अलग पहचान है। इसमें भी चार लीटर की क्षमता का वी8 इंजन मिलता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक धोनी ने इस गाड़ी को अपनी कलेक्‍शन में 2019 में शामिल किया था।

    Hummer H2

    अमेरिकी सेना की पसंदीदा गाड़ी हम्‍वी से बनी हमर भी धोनी के गैराज में शामिल एक बेहतरीन एसयूवी है। धोनी के पास Hummer H2 है जिसमें 6.2 लीटर की क्षमता का वी8 इंजन मिलता है। धोनी को अक्‍सर इस एसयूवी में सफर करते हुए देखा जाता है।

    Citroen Basalt

    महेंद्र सिंह धोनी हाल में ही सिट्रॉएन की बेसाल्‍ट कूप एसयूवी में सफर करते हुए नजर आए हैं। उम्‍मीद है कि यह धोनी की कार कलेक्‍शन में शामिल सबसे नई गाड़ी है। हालांकि धोनी सिट्रॉएन के ब्रॉन्‍ड अंबेसडर भी हैं और उनको हाल में ही बेसाल्‍ट के ब्‍लैक एडिशन में सफर करते हुए देखा गया था।