Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    सुजुकी मोटर के पूर्व सीईओ ओसामु सुजुकी को मरणोपरांत मिला पद्म विभूषण, बेटे तोशीहिरो सुजुकी ने ग्रहण किया पुरस्‍कार

    Updated: Tue, 29 Apr 2025 11:00 AM (IST)

    भारत और जापान के बीच संबंध लंबे समय से काफी अच्‍छे रहे हैं। ऐसे में सुजुकी मोटर के पूर्व सीईओ ओसामु सुजुकी को मरणोपरांत पद्म विभूषण सम्‍मान दिया गया है। किस क्षेत्र में और किस तरह के योगदान के लिए उनको मरणोपरांत यह सम्‍मान दिया गया है। उनकी जगह इस सम्‍मान को किसने ग्रहण किया है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    सुजुकी के पूर्व सीईओ ओसामु सुजुकी को मरणोपरांत पद्म विभूषण दिया गया है। जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। जापानी वाहन निर्माता सुजुकी के पूर्व सीईओ और चेयरमैन ओसामु सुजुकी को मरणोपरांत भारत की ओर से पद्म विभूषण सम्‍मान दिया गया है। उनकी जगह इस सम्‍मान को किसने ग्रहण किया है। किस क्षेत्र में उनके योगदान के कारण यह सम्‍मान उनको मरणोपरांत दिया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ओसामु सुजुकी को मिला पद्म विभूषण सम्‍मान

    जापान की प्रमुख वाहन निर्माता सुजुकी के पूर्व सीईओ और चेरयमैन ओसामु सुजुकी को भारत सरकार की ओर से पद्म विभूषण सम्‍मान को दिया गया है। मरणोपरांत यह सम्‍मान सुजुकी के पूर्व चेयरमैन को दिया गया है। उनको यह पुरस्‍कार व्‍यापार और उद्योग क्षेत्र में उत्‍कृष्‍ठ योगदान के लिए दिया गया है। भारतीय राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उनके बेटे को यह पुरस्‍कार एक कार्यक्रम के दौरान दिया। 

    किसने किया ग्रहण

    चूकिं यह सम्‍मान ओसामु सुजुकी को मरणोपरांत दिया गया है। इसलिए यह सम्‍मान उनकी जगह उनके बेटे और सुजुकी के सीईओ तोशिहिरो सुजुकी ने इस सम्‍मान को ग्रहण किया है।

    गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर हुआ था पुरस्‍कार का एलान

    गणतंंत्र दिवस की पूर्व संध्‍या पर भारत सरकार की ओर से पद्म पुरस्‍कारों का एलान किया गया था। इस बार राष्‍ट्रपति की ओर से 139 पद्म पुरस्‍कारों की मंजूरी दी गई है। जिनमें सात पद्म विभूषण, 19 पद्म भूषण और 113 पद्म श्री अवार्ड शामिल हैं। पुरस्‍कार पाने वालों में 13 महिलाएं, 10 विदेशी नागरिक, एनआरआई, पीआईओ, ओसीआई श्रेणी की हस्तियां हैं।

    2024 में हुआ था निधन

    सुजुकी के पूर्व सीईओ और चेयरमैन ओसामु सुजुकी का 94 साल की उम्र में 25 दिसंंबर 2024 को निधन हो गया था। उनका निधन मेलिग्रेंट लिम्‍फोमा के कारण हुआ था। उन्‍होंने चुओ यूनिवर्सिटी से लॉ फैकल्‍टी से ग्रेजुएशन करने के बाद 1958 में सुजुकी को जाइन किया था। जहां पांच साल काम करने के बाद उनको डायरेक्‍टर की जिम्‍मेदारी दी गई थी।

    कितना बड़ा है सम्‍मान

    भारत में कई तरह के पुरस्‍कार दिए जाते हैं, जिनमें से एक पद्म विभूषण भी है। यह सम्‍मान भारत रत्‍न के बाद दूसरा सबसे बड़ा नागरिक पुरस्‍कार है। जिसे असाधारण और विशिष्‍ट सेवा के लिए दिया जाता है। यह पुरस्‍कार कला, साहित्‍य,विज्ञान, सामाजिक कार्य, चिकित्‍सा, व्‍यापार और उद्योग जैसे क्षेत्रों में उपलब्ध्यिों के लिए दिया जाता है।