Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    MG Motor की गाड़ियों की रही अच्छी डिमांड, दिसंबर 2022 में बेची 3,899 यूनिट्स कारें

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 02 Jan 2023 10:31 AM (IST)

    MG Motor ने कहा कि देश में कई ऑटो मैन्यूफैक्चर्स आपसी साझेदारी से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपना लक आजमा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर चार्जिंग इंफ्रा तो रेड ...और पढ़ें

    Hero Image
    भारत में एमजी मोटर की गाड़ियों की बढ़ी डिमांड

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। एमजी मोटर इंडिया ने दिसंबर 2022 में सालाना आधार पर 53 फीसद की बढ़ोतरी दर्ज की है। कंपनी द्वारा दिए गए आंकड़ों को अनुसार, दिसंबर 2022 में एमजी मोटर इंडिया की खुदरा बिक्री 3,899 यूनिट्स रही है। वहीं साल 2021 में इसी समान अवधी में कंपनी ने 2,550 यूनिट्स गाड़ियों की बिक्री की थी।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कंपनी ने एक बयान में कहा कि महामारी और लॉजिस्टिक हेडविंड की दोहरी चुनौतियों का सीधा असर प्रोडक्शन पर पड़ा है। लेकिन आने वाले महीने में इनमें से कई मापदंडों में सुधार देखा जा सकता है।

    MG Motor ने कहा कि देश में कई ऑटो मैन्यूफैक्चर्स आपसी साझेदारी से इलेक्ट्रिक सेगमेंट में अपना लक आजमा रहे हैं। उदाहरण के तौर पर चार्जिंग इंफ्रा तो रेडी करने लिए JioBP ने BPCL के साथ हाथ मिलाया है और जगह-जगह अपने चार्जिंग स्टेशंस लगवा रहे हैं। भारत में ईवी इंफ्रास्ट्रक्चर को सपोर्ट करने के लिए एमजी के ड्राइव के हिस्से के रूप में देश भर में कुल 150 चार्जर लगाए गए हैं। कंपनी की ZS EV की बिक्री में 2022 में 60 फीसदी से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।

    आपको जानकारी के लिए बता दें, एमजी मोटर इंडिया 5 जनवरी 2023 को देश में अपडेटेड हेक्टर को लॉन्च करने के लिए तैयार है। आगामी मॉडल को हाल ही में कई बार टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। कंपनी ने इससे गाड़ी को हाल ही में टीज किया था। नए मॉडल में कॉस्मेटिक और फीचर अपग्रेड का एक नया सेट मिलेगा।

    यह भी पढ़ें

    क्या10 लाख इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर बिक्री का लक्ष्य रह जाएगा अधूरा? SMEV ने जताई आशंका

    Ather Electric स्कूटर को मिल रहा ढेर सारा प्यार, दिसंबर में बिकीं 9187 यूनिट्स Scooters