Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Toyota Fortuner को कड़ी चुनौती देने इस तारीख को आ रही है MG Gloster Facelift, जानें क्‍या होंगे बदलाव

    Updated: Sun, 02 Jun 2024 06:29 PM (IST)

    ब्रिटिश वाहन निर्माता एमजी मोटर्स की ओर से भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक से लेकर फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में कई वाहनों को ऑफर किया जाता है। कंपनी की ओर से जल्‍द ही Toyota Fortuner को और बेहतर तरीके से चुनौती देने के लिए Gloster के Facelift वर्जन को लॉन्‍च किया जाएगा। कंपनी इसे किन बदलावों के साथ कब लॉन्‍च करेगी। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    MG की ओर से पांच जून को Gloster Facelift को लॉन्‍च किया जा सकता है।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई बेहतरीन कारों और एसयूवी की बिक्री करने वाली ब्रिटिश वाहन निर्माता MG Motors की ओर से जल्‍द ही फुल साइज एसयूवी Gloster के Facelift वर्जन को लॉन्‍च करने वाली है। इसमें किस तरह के बदलाव किए जाएंगे और इसे कब लॉन्‍च किया जा रहा है। आइए जानते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    June में लॉन्‍च होगी MG Gloster Facelift

    एमजी मोटर्स की ओर से फुल साइज एसयूवी के तौर पर पेश की जाने वाली Gloster का Facelift वर्जन June 2024 में लॉन्‍च की जाएगी। कंपनी की ओर से सोशल मीडिया पर जानकारी दी गई है कि इसे पांच जून को लॉन्‍च किया जाएगा।

    लॉन्‍च से पहले जारी हुआ टीजर

    कंपनी की ओर से MG Gloster Facelift के लॉन्‍च से पहले सोशल मीडिया पर 15 सेकेंड का एक टीजर जारी किया गया है। इस टीजर में Gloster के Facelift वर्जन की झलक दिखाई गई है। टीजर में एक कांच की बोतल में ऊपर से रेत गिरता हुआ दिखाया गया है। जिसमें Gloster Facelift की झलक दिखाई गई है। इसके साथ ही इसमें यह भी बताया गया है कि तीन दिन बाद नई एमजी ग्‍लॉस्‍टर को लाया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- लॉन्‍च से पहले लीक हुआ Tata Altroz Racer का ब्रॉशर, जानें कैसे होंगे फीचर्स और कितना दमदार होगा इंजन

    क्‍या होंगे बदलाव

    कंपनी की ओर से अभी इस बारे में कोई जानकारी नहीं दी गई है। लेकिन, फेसलिफ्ट वर्जन में कंपनी एसयूवी के एक्‍सटीरियर में बंपर, ग्रिल, हैडलैंप, टेल लैंप और अलॉय व्‍हील्‍स में बदलाव कर सकती है। इंटीरियर में भी इस एसयूवी में कई बदलावों के साथ कुछ नए फीचर्स को दिया जा सकता है। लेकिन इंजन और ट्रांसमिशन में किसी तरह का बदलाव होने की संभावना कम है। एसयूवी के फेसलिफ्ट वर्जन में कुछ नए रंगों को भी ऑफर किया जा सकता है, जिसमें Dester Storm पेंट स्‍कीम को भी शामिल किया जा सकता है।

    टेस्टिंग के दौरान हुई स्‍पॉट

    ब्रिटिश कार निर्माता एमजी की ओर से भारतीय बाजार में फुल साइज एसयूवी सेगमेंट में ग्‍लॉस्‍टर को ऑफर किया जाता है। कंपनी की इस एसयूवी को सात सीटों के विकल्‍प के साथ लाया जाता है। लॉन्‍च से पहले इस एसयूवी को कई बार सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा जा चुका है।

    यह भी पढ़ें- June 2024 में Honda Summer Bonanza हुआ शुरू, हजारों रुपये के गिफ्ट के साथ मिल रहा Paris घूमने का मौका