Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारतीय बाजार में 30 सितंबर को कदम रखेगी Mercedes-Benz EQS 580, जानें फीचर्स

    By Ayushi ChaturvediEdited By:
    Updated: Sat, 17 Sep 2022 04:37 PM (IST)

    Mercedes-Benz EQS 580 का लुक काफी बेहतरीन है इसमें फ्रेमलेस दरवाजे फ्लश हैंडल 19-इंच मल्टी-स्पोक मिश्र धातु के व्हील्स और भी बहुत कुछ प्रीमियम डिजाइन तत्व इसमें मिलते है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कार होने के नाते ये एलईडी हेडलैम्प्स द्वारा बंद एक बंद ग्रिल को सपोर्ट करता है।

    Hero Image
    भारतीय बाजार में 30 सितंबर को कदम रखेगी Mercedes-Benz EQS 580

    नई दिल्ली,ऑटो डेस्क। Mercedes-Benz: मर्सिडीज-बेंज इंडिया ने आधिकारिक तौर अपनी Mercedes-Benz EQS 580 को 30 सितंबर को लॉन्च करने की घोषणा की है। आपको बता दे ये 2 महीने के अंदर कंपनी का दूसरा बड़ा EV लॉन्च होगा। इसका  पहला फ्लैगशिप AMG EQS 53 होगा । आज हम आपके लिए  इस कार के लॉन्च से पहले ही प्रमुख जानकारीया लेकर आए है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Tata Motors का लक्ष्य साल के अंत तक करेगी 50,000 हजार से अधिक ईवी की सेल, जानें डिटेल्स

    www.jagran.com/automobile/latest-news-tata-motors-aims-to-sell-more-than-50-thousand-evs-by-the-end-of-the-year-see-all-details-here-23076841.html

    पेश हुई दुनिया की पहली Flying Bike, पलक झपकते ही हवा में आती है नजर

    www.jagran.com/automobile/latest-news-world-first-flying-bike-debut-on-us-know-its-speciality-and-price-23076772.html

    Mercedes-Benz EQS 580 रेंज और परफॉर्मेंस

    Mercedes-Benz EQS 580 को डुअल- मोटर सेट- अप के साथ पेश किया जाएगा, यह पावरट्रेन 516 bhp और 856 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करता है। जिसे 4matic ऑल-व्हील-ड्राइव सिस्टम के साथ जोड़ा गया है। इसके आलावा , यह इलेक्ट्रिक सेडान 107.8 kWh लिथियम-आयन बैटरी पैक के साथ ही आएगी, जो 770 किमी तक की रेंज देता है।

    Mercedes-Benz EQS 580 डिजाइन और प्लेटफॉर्म

    नई मर्सिडीज-बेंज ईक्यूएस 580 का लुक काफी बेहतरीन है, इसमें फ्रेमलेस दरवाजे, फ्लश हैंडल, 19-इंच मल्टी-स्पोक मिश्र धातु के व्हील्स और भी बहुत कुछ प्रीमियम डिजाइन तत्व इसमें मिलते है। इसके अलावा इलेक्ट्रिक कार होने के नाते ये एलईडी हेडलैम्प्स द्वारा बंद एक बंद ग्रिल को सपोर्ट करता है। Mercedes-Benz EQS 580 एक इलेक्ट्रिक वाहन आर्किटेक्चर (EVA) प्लैटफॉर्म पर आधिरित है। जो EQE सेडान और EQE, EQS SUV को भी बनाता है।

    मर्सिडीज-बेंज EQS 580: कीमत और प्रतिद्वंदी 

    कंपनी Mercedes-Benz EQS 580 की कीमत खुलासा 30 सितंबर को ही करेगी। भारतीय बाजार में इस कार की टक्कर ऑडी ई-ट्रॉन जीटी, पोर्शे टेक्कन आदि से होने वाली है।