Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Suzuki इस साल लॉन्च करेगी दो नई SUVs, दूसरी साल के अंत तक मारेगी एंट्री

    भारतीय बाजार में साल 2025 में Maruti Suzuki दो SUV को लॉन्च करने वाली है। एक इनकी पहली इलेक्ट्रिक कार Maruti eVitara होने वाली है और दूसरी Grand Vitara का 7-सीटर वर्जन हो सकता है। वहीं कंपनी 2025 में अपने व्यापक योजनाओं के साथ भारतीय बाजार में फिर से 50% मार्केट शेयर हासिल करने के लिए तैयारी कर रही है।

    By Mrityunjay Chaudhary Edited By: Mrityunjay Chaudhary Updated: Sat, 26 Apr 2025 03:00 PM (IST)
    Hero Image
    Maruti eVitara सितंबर 2025 में लॉन्च होगी।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में सबसे ज्यादा गाड़ियों की बिक्री करने वाली Maruti Suzuki अपनी पहले इलेक्ट्रिक कार जल्द ही लॉन्च करने वाली है। कंपनी ने इसके लॉन्च की टाइनलाइक की भी घोषणा कर दी है। इतना ही नहीं इसे नेक्सा शोरूम में डिस्प्ले भी करना शुरू कर दिया है। इसके साथ ही कंपनी साल 2025 में एक और कार लॉन्च करने की प्लानिंग कर रही है, जो SUV होने वाली है। आइए जानते हैं कि Maruti eVitara भारत में कब लॉन्च होगी और दूसरी SUVs कौन सी होने वाली है और उसे कब लॉन्च किया जाएगा?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti eVitara कब होगी लॉन्च?

    यह कंपनी की पहली इलेक्ट्रिक कार है, जिसे सितंबर 2025 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी इसकी नेक्सा आउटलेट्स के जरिए बिक्री करेगी। इसके साथ ही इन आउटलेट पर ईविटारा को डिस्प्ले भी किया जा रहा है। कंपनी ने इसे भारत में ऑटो एक्सपो 2025 में शोकेस किया था। भारत में लॉन्च होने के बाद eVitara का मुकाबला Tata Curve EV, Hyundai Creta Electric और MG ZS EV से देखने के लिए मिलेगा। भारत में Maruti eVitara की एक्स-शोरुम कीमत 16 लाख रुपये से लेकर 17 लाख रुपये के बीच हो सकती है।

    दूसरी SUV का भी हुआ एलान

    eVitara के अलावा, मारुति सुजुकी साल 2025 में दूसरी SUV को भी लॉन्च करेगी। कंपनी ने अभी तक यह नहीं बताया है कि दूसरी SUV कौन-सी होगी और इसे कब लॉन्च किया जाएगा, लेकिन यह साल 2025 के अंत तक भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होगी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह SUV Grand Vitara का 7-सीटर वर्जन हो सकता है, जिसे भारतीय ग्राहकों के लिए पेश किया जाएगा। दरअसल, कई बाद इसे भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया जा सकता है। इसके फ्रंट और रियर डिजाइन में खासा बदलाव देखने के लिए मिल सकता है और इसे एक नया और अलग लुक दिया जा सकता है।

    Maruti का आगे का लक्ष्य

    मारुति सुजुकी घरेलू बाजार के साथ-साथ ग्लोबल बाजार में भी अपनी पकड़ को मजबूक करने की प्लानिंग कर रही है। वित्तिय वर्ष 2025 में कंपनी ने घरेलू बिक्री में केवल 2% की वृद्धि हुई थी, इसलिए अब कंपनी FY 2026 में 20% एक्सपोर्ट ग्रोथ का लक्ष्य लेकर चल रही है। इसके साथ ही 2025 में अपने व्यापक योजनाओं के साथ भारतीय बाजार में फिर से 50% मार्केट शेयर हासिल करने के लिए तैयार है।

    यह भी पढ़ें- 2025 MG Windsor EV का बड़ा बैटरी पैक वेरिएंट जल्द होगा लॉन्च, 400km से ज्यादा मिलेगी रेंज