Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इलेक्ट्रिक SUV Maruti eVitara टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट, भारत में 2025 के शुरुआत में होगी लॉन्च

    Updated: Mon, 09 Dec 2024 06:30 PM (IST)

    मारुति ईविटारा इलेक्ट्रिक एसयूवी को भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। इस दौरान टेस्टिंग मॉडल में एलईडी डीआरएल के साथ हेडलाइट्स देखने के लिए मिली है। इसके साथ ही इसमें क्लोज ग्रिल और अट्रैक्टिव स्पोर्टी फेशिया भी दिखाई दी। आइए जानते हैं कि Maruti eVitara Electric SUV किन फीचर्स के साथ भारत में आने वाली है।

    Hero Image
    Maruti e Vitara भारत में टेस्टिंग के दौरान स्पॉट हुई।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। मारुति सुजुकी भारतीय बाजार में छोटी और बजट कारों के लिए जानी जाती है। कंपनी ने कई प्रीमियम पेशकश को पेश करके अपने पोर्टफोलियो को भारत में बढ़ाया है। वहीं, कंपनी जनवरी 2025 में अपनी पहली इलेक्ट्रिक इलेक्ट्रिक SUV Maruti eVitara को पेश करने वाली है। इसे हाल ही में भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। आइए जानते हैं कि Maruti eVitara के टेस्टिंग मॉडल में क्या नया देखने के लिए मिला है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti eVitara: टेस्टिंग मॉडल में क्या दिखा

    • हाल ही में इसे इटली के मिलान में पेश किया गया है। वहीं, इसके भारत की सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान स्पॉट किया गया है। ईविटारा को क्लोज ग्रिल और थोड़ी आक्रामकता के साथ एक अट्रैक्टिव स्पोर्टी फेशिया देखने के लिए मिला है। इसमें एलईडी डीआरएल के साथ हेडलाइट्स दी गई है, जो उसकी मौजूदगी को सड़क पर काफी अच्छी लगती है। इसके बम्पर में फॉग लाइट के साथ बुल बार के साइज में एक ओपनिंग शामिल है। इसमें चार्दिंग पोर्ट को सामने बाए तरफ क्वार्टर पैनल पर दिया गया है।
    • मारुति ईविटारा इलेक्ट्रिक एसयूवी की लंबाई 4,275 मिमी, चौड़ाई 1,800 मिमी, चौड़ाई 1,635 मिमी हो सकती है। इसका व्हीलबेस 2,700 मिमी लंबा हो सकता है। वहीं, ग्राउंड क्लीयरेंस 180 मिमी और कर्ब वेट 1,702 किलोग्राम से 1,899 किलोग्राम के बीच हो सकता है। इसके सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक देखने के लिए मिले हैं। टेस्टिंग मॉडल में 18-इंच के व्हील देखने के लिए मिले हैं।

    Maruti eVitara

    Maruti eVitara: स्पेक्स और फीचर्स

    • मारुति ईविटारा इलेक्ट्रिक एसयूवी में 49 kWh या 61 kWh बैटरी पैक देखने के लिए मिल सकता है। इसे डुअल-मोटर 4WD ऑप्शन के साथ भी लाया जा सकता है। इसमें लगा हुआ इलेक्ट्रिक मोटर 172 bhp की पावर और 189 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। वहीं, इसमें मिलने वाला 61 kWh बैटरी पैक 181 bhp की पावर और 300 Nm का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है।
    • इसके इंटीरियर की बात करें तो इसमें फ्लोटिंग सेंटर कंसोल, वर्टिकल ओरिएंटेड AC वेंट, 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, लेटेस्ट कनेक्टिविटी सूट के साथ डुअल फ्री-स्टैंडिंग स्क्रीन और हाई-क्वालिटी मटीरियल देखने के लिए मिल सकता है।

    Maruti eVitara

    भारत में कब होगी लॉन्च

    सुजुकी ईविटारा पहले यूरोप और जापान में लॉन्च किया जा सकता है, इसके बाद भारत जैसे बाजारों में इसे लाया जा सकता है। वहीं, भारत में इसका उत्पादन फरवरी 2025 से शुरू होगा और इसे लॉन्च मई 2025 में किया जा सकता है। वहीं, इसके ग्लोबल प्रोडक्ट को भारत मोबिलीटी ग्लोबल एक्स्पो 2025 में पेश किया जा सकता है।

    यह भी पढ़ें- लॉन्च से पहले MG Cyberster का आया टीजर, इलेक्ट्रिक सिजर डोर समेत दिखें कई एडवांस फीचर्स