विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

SUV और MPV की बदौलत Maruti ने March 2025 में 1.50 लाख से ज्‍यादा कारों की बिक्री, जानें किस सेगमेंट में रहा कैसा हाल

Published: Tue, 01 Apr 2025 05:00 PM (IST)

March 2025 car sales भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों ...और पढ़ें

Maruti के लिए मार्च 2025 बिक्री के मामले में कैसा रहा।
Maruti के लिए मार्च 2025 बिक्री के मामले में कैसा रहा।

HighLights

  1. Maruti ने March 2025 में की 1.50 लाख यूनिट्स से ज्‍यादा की बिक्री
  2. मारुति सुजुकी ने बीते महीने करीब 33 हजार यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया
  3. अन्‍य निर्माताओं को दी गई यूनिट्स में भी मार्च 2025 में हुई बढ़ोतरी

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करने वाली प्रमुख निर्माता Maruti Suzuki के लिए March 2025 बेहतरीन रहा है। निर्माता की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक बीते महीने कैसा प्रदर्शन रहा है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर प्रदर्शन में क्‍या बदलाव हुआ है। घरेलू बाजार के साथ ही एक्‍सपोर्ट में कैसा प्रदर्शन (March 2025 car sales report) किया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

March 2025 में कितनी हुई बिक्री

मारुति की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक March 2025 के दौरान 150743 यूनिट्स की बिक्री हुई है। इनमें सबसे ज्‍यादा बिक्री एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट के वाहनों में दर्ज की गई है।

2024 में कैसा था प्रदर्शन

रिपोर्ट के मुताबिक मारुति की ओर से निजी वाहनों की बिक्री का आंकड़ा 152718 यूनिट्स रहा था। ऐसे में साल 2025 में निजी वाहनों की बिक्री में गिरावट दर्ज की गई है।

किस सेगमेंट में कितनी हुई बिक्री

मारुति के मुताबिक मार्च 2025 में ऑल्‍टो और एस-प्रेसो की 11655 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2024 में यह संख्‍या 11829 यूनिट्स थी। हैचबैक और कॉम्‍पैक्‍ट सेडान कारों में बलेनो, सिलेरियो, डिजायर, इग्‍निस, स्विफ्ट और वैगन आर की कुल 66906 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि 2024 में यह संख्‍या 68844 यूनिट्स थी। मारुति की ओर से सियाज की मार्च 2025 में 676 और 2024 में 590 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

सबसे ज्‍यादा बिक्री एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की हुई है। जानकारी के मुताबिक मार्च 2025 में ब्रेजा, अर्टिगा, फ्रॉन्‍क्‍स, ग्रैंड विटारा, इनविक्‍टो, जिम्‍नी और XL6 की 61097 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि मार्च 2024 में यह संख्‍या 58436 यूनिट्स की थी। वैन सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली ईको की मार्च 2025 में 10409 और मार्च 2024 में 12019 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

कैसा रहा एक्‍सपोर्ट

जानकारी के मुताबिक मारुति ने मार्च 2025 में 32968 यूनिट्स का एक्‍सपोर्ट किया है। जबकि मार्च 2024 में यह संख्‍या 25892 यूनिट्स की थी।

अन्‍य OEM को दीं कितनी यूनिट्स

मारुति की ओर से टोयोटा के साथ साझेदारी में कई वाहनों का निर्माण किया जाता है। ऐसे में मारुति की ओर से कुछ OEM को अपने वाहन दिए जाते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक मार्च 2025 में ऐसे वाहनों की संख्‍या 6882 यूनिट्स रही, जबकि मार्च 2024 में यह संख्‍या 4974 यूनिट्स की थी।