विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Apr 01, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Maruti Wagon R के CNG वेरिएंट को ले आएं घर, एक लाख रुपये की Down Payment के बाद जाएगी कितनी EMI, पढ़ें खबर

Published: Tue, 01 Apr 2025 08:29 AM (IST)

Car Finance Plan Maruti की ओर से Wagon R को हैचबैक कार के तौर पर ऑफर किया जाता है। यह ...और पढ़ें

मारुति वैगन आर के सीएनजी वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें पूरी डिटेल।
मारुति वैगन आर के सीएनजी वेरिएंट के लिए कितनी देनी होगी EMI, जानें पूरी डिटेल।

HighLights

  1. Maruti की ओर से Wagon R को हैचबैक कार के तौर पर किया जाता है ऑफर
  2. मारुति वैगन आर के सीएनजी वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 6.54 लाख रुपये है
  3. एक लाख रुपये की Down Payment के बाद हर महीने जाएगी 10157 रुपये की EMI

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय वाहन निर्माता Maruti की ओर से हैचबैक सेगमेट में Wagon R की बिक्री की जाती है। इस कार को पेट्रोल इंजन के साथ ही सीएनजी के विकल्‍प में भी ऑफर किया जाता है। मारुति वैगन आर के सीएनजी वर्जन को खरीदने का मन बना रहे हैं तो एक लाख रुपये की डाउन पेमेंट करने के बाद सात सालों के लिए हर महीने कितने रुपये की EMI देनी होगी। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

Maruti Wagon R CNG Price

मारुति की ओर से वैगन आर के सीएनजी वर्जन को भी बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। इस वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत 6.54 लाख रुपये है। अगर इसे दिल्‍ली में खरीदा जाता है तो करीब 46 हजार रुपये के रजिस्‍ट्रेशन के साथ ही करीब 25 हजार रुपये इंश्‍योरेंस के देने होंगे। स्‍मार्ट कार्ड, एमसीडी चार्ज और फास्‍टैग के लिए भी 5685 रुपये देने होंगे। जिसके बाद इसकी ऑन रोड कीमत 7.31 लाख रुपये हो जाती है।

एक लाख रुपये Down Payment के बाद कितनी EMI

अगर Maruti Wagon R के CNG वेरिएंट को आप खरीदते हैं, तो बैंक की ओर से एक्‍स शोरूम कीमत पर ही फाइनेंस किया जाएगा। ऐसे में एक लाख रुपये की डाउन पमेंट करने के बाद आपको करीब 6.31 लाख रुपये की राशि को बैंक से फाइनेंस करवाना होगा। बैंक की ओर से अगर आपको नौ फीसदी ब्‍याज के साथ सात साल के लिए 6.31 लाख रुपये दिए जाते हैं, तो हर महीने सिर्फ 10157 रुपये की EMI आपको अगले सात साल के लिए देनी होगी।

कितनी महंगी पड़ेगी Car

अगर आप नौ फीसदी की ब्‍याज दर के साथ सात साल के लिए 6.31 लाख रुपये का बैंक से Car Loan लेते हैं, तो आपको सात साल तक 10157 रुपये की EMI हर महीने देनी होगी। ऐसे में सात साल में आप Maruti Wagon R के CNG वेरिएंट के लिए करीब 2.21 लाख रुपये बतौर ब्‍याज देंगे। जिसके बाद आपकी कार की कुल कीमत एक्‍स शोरूम, ऑन रोड और ब्‍याज मिलाकर करीब 9.53 लाख रुपये हो जाएगी।

किनसे होता है मुकाबला

Maruti Suzuki की ओर से Wagon R को एंट्री लेवल हैचबैक सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti की Alto K10, S-Presso, Celerio के अलावा Renault Kwid, Tata Tiago जैसी बजट कारों के साथ होता है।