Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Ertiga को खरीदना हो गया महंगा, किस वेरिएंट की कीमत में कितनी हुई बढ़ोतरी, अब क्‍या है नई कीमत, पढ़ें खबर

    Updated: Thu, 13 Feb 2025 06:00 AM (IST)

    Maruti Ertiga Price Hike भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से फरवरी 2025 में कई कारों की कीमतों में बढ़ोतरी की है। MPV सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली Maruti Ertiga की कीमत में कितनी बढ़ोतरी हुई है। किस कीमत पर कौन से वेरिएंट को खरीदा जा सकता है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Maruti Ertiga को खरीदना महंगा हो गया है। जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में सात सीटों वाली MPVs को काफी पसंद किया जाता है। इस सेगमेंट में Maruti Suzuki की ओर से Ertiga को लाया जाता है। कंपनी की ओर से February 2025 में इसकी कीमतों में बढ़ोतरी (Maruti Ertiga price hike) कर दी है। अब Maruti Ertiga को किस कीमत पर खरीदा जा सकता है। एमपीवी को कितना महंगा किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Ertiga की कीमत बढ़ी

    बजट MPV सेगमेंट में मारुति की ओर से Ertiga को लाया जाता है। अपने सेगमेंट में इस गाड़ी को काफी ज्‍यादा पसंद किया जाता है। लेकिन अब इसे खरीदना महंगा (Ertiga price update) हो गया है। कंपनी ने February 2025 में इसकी कीमत को तत्‍काल प्रभाव से बढ़ा दिया है। मारुति की वेबसाइट पर भी इसकी कीमतों को अपडेट कर दिया गया है।

    कितनी महंगी हुई अर्टिगा

    Maruti की ओर से Ertiga की कीमतों में 15 हजार रुपये तक बढ़ाए गए हैं। अलग अलग वेरिएंट पर अलग अलग बढ़ोतरी की गई है। एमपीवी के बेस वेरिएंट LXI (O) की एक्‍स शोरूम कीमत में 15 हजार रुपये बढ़ाए गए हैं। वहीं अन्‍य वेरिएंट्स की कीमतों में 10 हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है।

    क्‍या है नई कीमत

    Maruti Ertiga की नई एक्‍स शोरूम कीमत 8.84 लाख रुपये से शुरू होती है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्‍स शोरूम कीमत को 13.13 लाख रुपये रखा गया है। इसके पहले इसके बेस वेरिएंट को 8.69 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जा रहा था।

    Maruti Ertiga 2025 Engine

    मारुति की ओर से अर्टिगा को 1.5 लीटर की क्षमता के नेचुरल एस्पिरेटिड पेट्रोल इंजन के साथ लाया जाता है। इसके साथ ही इसे सीएनजी के विकल्‍प के साथ भी ऑफर किया जाता है। एमपीवी के 1.5 लीटर पेट्रोल इंजन से 75.8 किलोवाट की पावर और 136.8 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। वहीं इसके सीएनजी वर्जन में मिलने वाले 1.5 लीटर इंजन से 64.6 किलोवाट की पावर और 121.5 न्‍यूटन मीटर का टॉर्क मिलता है। एमपीवी को मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के विकल्‍प के साथ लाया जाता है। 

    किनसे है मुकाबला

    Maruti की ओर से Ertiga को बजट MPV सेगमेंट में लाया जाता है। इस सेगमेंट में एसयूवी का सीधा मुकाबला Kia Carens, Renault Triber और Toyota Rumion जैसी एमपीवी के साथ होता है। इसके साथ ही इसे कई एसयूवी से भी चुनौती मिलती है।

    comedy show banner
    comedy show banner