Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    February 2025 में भी Maruti Ertiga ने Mahindra और Toyota को पछाड़ा, जानें Top-5 में शामिल हुईं कौन सी MPV and SUV

    Updated: Wed, 12 Mar 2025 04:00 PM (IST)

    Car sales February 2025 भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्‍या में वाहनों की बिक्री होती है। जिनमें Seven Seater MPV and SUV सेगमेंट का भी महत्‍वपूर्ण योगदान रहता है। November 2024 के दौरान देशभर में ग्राहकों ने किन सात सीटों वाली गाड़ियों को सबसे ज्‍यादा पसंद किया। बिक्री के मामले में Top 5 लिस्‍ट में कौन सी SUV and MPV ने अपनी जगह बनाई है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    February 2025 में किन MPV and SUV की रही मांग, जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारतीय बाजार में कई सेगमेंट में वाहन निर्माताओं की ओर से उत्‍पादों को बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है। बाजार में MPV और SUV सेगमेंट में कई बेहतरीन वाहन ऑफर किए जाते हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक February 2025 के दौरान 7 Seater MPV and SUV की कितनी बिक्री हुई है। Top-5 में कौन कौन शामिल हुआ है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Maruti Ertiga की कितनी हुई बिक्री

    रिपोर्ट्स के मुताबिक देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल मारुति की ओर से अर्टिगा की बिक्री की जाती है। कंपनी की ओर से बीते महीने इस एमपीवी की 14868 यूनिट्स की बिक्री (Maruti Ertiga Sales) की गई है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में चार फीसदी की कमी दर्ज हुई है लेकिन फिर भी यह पहले नंबर पर रही है।

    Mahindra Scorpio की बिक्री में आई गिरावट

    सात सीटों वाली एसयूवी के तौर पर महिंद्रा की ओर से स्‍कॉर्पियो और स्‍कॉर्पियो एन को ऑफर किया जाता है। दोनों ही एसयूवी February 2025 के बिक्री के मामले में दूसरे नंबर पर रही हैं। बीते महीने में स्‍कॉर्पियो ब्रॉन्‍ड की एसयूवी की कुल बिक्री 13618 यूनिट्स दर्ज की गई है। जबकि पिछले साल February महीने में इनकी कुल बिक्री 15051 यूनिट्स हुई थी। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 10 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

    Mahindra Bolero की कैसी रही बिक्री

    स्‍कॉर्पियो के अलावा महिंद्रा अपनी क्‍लासिक एसयूवी बोलेरो को भी सात सीटों के साथ ऑफर करती है। कंपनी की यह एसयूवी शहरों के साथ ही ग्रामीण इलाकों में भी सबसे ज्‍यादा पंसद की जाने वाली एसयूवी में से एक है। March 2025 के दौरान इसकी कुल 8690 यूनिट्स की बिक्री हुई है। जबकि February 2024 के दौरान इसकी कुल 10113 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। आंकड़ों के मुताबिक ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में भी 14 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है।

    Toyota Innova की कैसी रही मांग

    जापानी वाहन निर्माता टोयोटा की ओर से लंबे समय से इनोवा को ऑफर किया जा रहा है। February 2025 के दौरान इसकी कुल 8449 यूनिट्स की बिक्री हुई। जबकि पिछले साल इसकी 8481 यूनिट्स की बिक्री हुई थी।

    Mahindra XUV 700 की मांग बढ़ी

    बीते महीने सात सीटों वाली एमपीवी और एसयूवी सेगमेंट में टॉप-5 लिस्‍ट में आखिरी पायदान पर Mahindra की XUV 700 रही। March 2025 के दौरान इसकी कुल 7468 यूनिट्स की बिक्री हुई थी। जबकि इसके पहले February 2024 में इस एसयूवी को 6546 लोगों ने खरीदा था। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर इसकी बिक्री में 14 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है।