Mahindra Thar के बाद XUV700 के 15 वेरिएंट हुए बंद, 5-सीटर ट्रिम को किया डिस्कंटीन्यू
हाल ही में Mahindra Thar के 8 वेरिएंट को बंद किया गया है जिसमें से इसका टॉप वेरिएंट भी शामिल थी। अब कंपनी ने Mahindra XUV700 5-सीटर वेरिएंट के 15 ट्रिम को बंद कर दिया है। जिसके बाद से यह अब 14.49 लाख रुपये लाख रुपये से लेकर 25.14 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में मिलेगी। पहली इसकी शुरुआती कीमत 13.99 लाख रुपये थी।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा ने Thar के बाद एक और SUV के कई वेरिएंट को बंद कर दिया है। इस बार कंपनी Mahindra XUV700 के 5-सीटर वेरिएंट को बंद किया है। अब भारतीय बाजार में इसके केवल छह और सात-सीटर वाले वेरिएंट ही बिक्री के लिए उपलब्ध रहेंगे। XUV700 5-सीटर डिस्कंटीन्यू होने के बाद अब यह 14.49 लाख रुपये लाख रुपये से लेकर 25.14 लाख रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में बिक्री के लिए उपलब्ध है। आइए जानते हैं कि Mahindra XUV700 5-सीटर को क्यों बंद किया गया है?
Mahindra XUV700 के 15 वेरिएंट किए बंद
2025 Mahindra XUV700 के बंद हुए वेरिएंट की लिस्ट | |
---|---|
5-सीटर वेरिएंट | कीमत (रुपये में, एक्स-शोरूम) |
2.0P MX MT | 13.99 लाख |
2.0P MX MT (ESP) | 14.49 लाख |
2.2D MX MT | 14.59 लाख |
2.2D MX MT (ESP) | 15.09 लाख |
2.0P AX3 MT | 16.39 लाख |
2.0P AX3 MT (ESP) | 16.89 लाख |
2.2D AX3 MT | 16.99 लाख |
2.2D AX3 MT (ESP) | 17.49 लाख |
2.0P AX5 MT | 17.69 लाख |
2.0P AX3 AT | 17.99 लाख |
2.0P AX5 MT (ESP) | 18.19 लाख |
2.2D AX5 MT | 18.29 लाख |
2.2D AX3 AT | 18.59 लाख |
2.0P AX5 AT | 19.29 लाख |
2.2D AX5 AT | 19.89 लाख |
XUV700 के 5-सीटर ट्रिम को अब बंद कर दिया गया है, जिसे 15 वेरिएंट में पेश किया जाता था। इसके बाद भी XUV700 के 43 वेरिएंट बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसमें हाल ही में लॉन्च हुई एबोनी एडिशन भी है। XUV700 को 2.0-लीटर टर्बो पेट्रोल (200hp, 380Nm) और 2.2-लीटर डीजल (दो ट्यून: 155hp, 360Nm, और 185hp, 420Nm-450Nm) इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाता है। इन दोनों इंजन ऑप्शन के साथ मैन्युअल या ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है। इसके AWD सिस्टम को केवल डीजल-ऑटोमैटिक पावरट्रेन के साथ पेश किया जाता है।
बिक्री के लिए उपलब्ध XUV700 के 6 और 7-सीटर वेरिएंट | ||
---|---|---|
वेरिएंट | पेट्रोल (एक्स-शोरूम, लाख रुपए में) | डीजल (एक्स-शोरूम, लाख रुपए में) |
MX (केवल 7-सीटर में) | 14.49-14.99 | 14.99-15.49 |
AX5 S (केवल 7-सीटर में) | 16.89-18.64 | 17.74-19.24 |
AX5 (केवल 7-सीटर में) | 18.34-19.94 | 19.04-20.64 |
AX7 (6 और 7-सीटर में) | 19.49-21.19 | 19.99-22.89 |
AX7 Ebony Edition (6 और 7-सीटर में) | 19.64-21.34 | 20.14-23.04 |
AX7 L (6 और 7-सीटर में) | 23.19-23.39 | 22.24-24.99 |
AX7 L Ebony Edition (6 और 7-सीटर में) | 23.34-23.54 | 22.39-25.14 |
2026 में लॉन्च हो सकती है XUV700 फेसलिफ्ट
अगले साल XUV700 फेसलिफ्ट लॉन्च हो सकती है, इसका डिजाइन BE 6 और XUV 9e जैसा हो सकता है। इसमें कनेक्टेड एलईडी हैडलाइट्स, नई ग्रिल और चौकोर व्हील क्लैडिंग जैसे फीचर्स के साथ शार्प स्टाइलिंग मिल सकती है। इसमें कई बेहतरीन सुविधाओं के साथ ही एडवांस फीचर्स देखने के लिए मिलेंगे। इसमें किसी तरह का मैकेनिकल बदलाव देखने के लिए नहीं मिलेगा। इसके साथ ही महिंद्रा थार फेसलिफ्ट को भी 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। हाल ही में थार के भी 8 वेरिएंट को बंद किया गया है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।