अचानक क्यों बंद हुए Mahindra Thar के 8 वेरिएंट? क्या किसी तैयारी में है महिंद्रा
3-डोर Mahindra Thar के कुल 8 वेरिएंट को बंद कर दिया गया है। इसमें थार का टॉप वेरिएंट कन्वर्टिबल वर्जन AX 4wd वर्जन और 4wd वेरिएंट में मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल के बिना आने वाले LX वेरिएंट शामिल है। इनके बंद होने के पीछे की वजह Mahindra Thar Facelift को बताया जा रहा है। जिसपर कंपनी काम कर रही है और इसे साल 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। 3-डोर Mahindra Thar के एक दो नहीं, बल्कि 8 वेरिएंट को भारत में बंद कर दिया गया है। इस वेरिएंट में कार का कन्वर्टिबल वर्जन भी शामिल है, जो इसका टॉप वेरिएंट था। इसके साथ ही कंपनी और भी कई वेरिएंट को डिस्कंटीन्यू किया है। आइए जानते हैं कि कौन-कौन से Mahindra Thar के वेरिएंट को बंद किया गया है।
Mahindra Thar के 8 वेरिएंट बंद
महिंद्रा ने थार 3-डोर के 8 वेरिएंट को बंद कर दिया है। यह अब भारतीय बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। इसमें थार का टॉप वेरिएंच कन्वर्टिबल वर्जन, AX 4wd वर्जन और 4wd वेरिएंट में मैकेनिकल लॉकिंग डिफरेंशियल के बिना आने वाले LX वेरिएंट को बंद कर दिया गया है। जिसका सीधा मतलब है कि AX ट्रिम में अब कोई भी 4wd वेरिएंट की बिक्री नहीं की जाएगी।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (रुपये में) |
2.0L Petrol AX (O) 4WD Convertible | 14.49 लाख |
2.2L Diesel AX (O) 4WD Convertible | 14.99 लाख |
2.2L Diesel AX (O) 4WD Hard Top | 15.15 लाख |
2.2L Diesel LX 4WD Hard Top OD | 15.70 लाख |
2.2L Diesel LX 4WD Convertible | 15.90 लाख |
2.0L Petrol LX AT 4WD Convertible | 16.65 लाख |
2.2L Diesel LX AT 4WD Hard Top OD | 17.15 लाख |
2.2L Diesel LX AT 4WD Convertible | 17.29 लाख |
पहले कुल 19 वेरिएंट में आती थी Thar
Mahindra Thar को कुल 19 वेरिएंट में पेश किया जाता था। वहीं, अब कन्वर्टिबल टॉप वेरिएंट, AX 4WD वेरिएंट और ओपन डिफरेंशियल वाले LX वेरिएंट को हटाने के बाद यह संख्या 11 रह गई है। थार के 8 वेरिएंट के बंद होने के बाद एंट्री-लेवल AX ट्रिम अब केवल RWD फॉर्म में ही मिलेगी, जिसे 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ पेश किया जाता है। इसके 8 वेरिएंट को हटाने के बाद भी इसकी कीमत पहले की तरह ही बरकरार रखी गई है। भारतीय बाजार में Mahindra Thar की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 11.50 लाख है और इसके टॉप-स्पेक 2.2-लीटर डीजल LX AT अर्थ एडिशन 4WD की कीमत 17.60 लाख रुपये है।
वेरिएंट | एक्स-शोरूम कीमत (रुपये में) |
1.5L Diesel AX (O) RWD Hard Top | 11.50 लाख |
1.5L Diesel LX RWD Hard Top | 12.99 लाख |
2.0L Petrol LX 2WD Hard Top | 14.25 लाख |
2.0L Petrol LX 4WD Hard Top | 15.20 लाख |
2.0L Petrol LX Earth Edition 4WD | 15.40 लाख |
2.2L Diesel LX 4WD Hard Top | 15.95 लाख |
2.2L Diesel LX Earth Edition 4WD | 16.15 लाख |
2.0L Petrol LX AT 4WD Hard Top | 16.80 लाख |
2.0L Petrol LX AT Earth Edition 4WD | 17 लाख |
2.2L Diesel LX AT 4WD Hard Top | 17.40 लाख |
2.2L Diesel LX AT Earth Edition 4WD | 17.60 लाख |
कंपनी ला रही Mahindra Thar Facelift
महिंद्रा ने 3-डोर थार के फेसलिफ्ट पर काम करना शुरू कर दिया है। इसे Mahindra Thar Roxx जैसा डिजाइन दिया जा सकता है। इसके साथ ही उसके कई फीचर्स भी फेसलिफ्ट में देखने के लिए मिल सकते हैं, जैसे कि बड़ा इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और हार्ड-टॉप वेरिएंट पर सनरूफ। भारत में Mahindra Thar Facelift को साल 2026 में लॉन्च किया जा सकता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।