Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV 700 को खरीदने का शानदार मौका! आज ही करें बुक, वेटिंग पीरियड हुआ छह महीने से कम

    जिसके कारण अब आपको इस कार के लिए लंबे समय तक का इंतजार नहीं करना होगा अब इस कार का वेटिंग पीरियड घट गया है। XUV700 के बेस-स्पेक एमएक्स और एएक्स3 वेरिएंट के पेट्रोल और डीजल मॉडल का वेटिंग पीरियड दो महीने तक का है।लेकिन अब MX AX3 और AX5 ट्रिम्स के लिए ऑप्शनल पैकेज में 10 महीने तक का अधिकतम वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है।

    By Ayushi ChaturvediEdited By: Ayushi ChaturvediUpdated: Thu, 19 Oct 2023 12:22 PM (IST)
    Hero Image
    इस कार के लिए लंबे समय तक का इंतजार नहीं करना होगा

    ऑटो डेस्क,नई दिल्ली। भारतीय बाजार में 2021 में महिंद्रा ने अपनी XUV700 को लॉन्च किया था जिसके बाद ही इसकी डिमांड इतनी हाई थी कि वेटिंग पीरियड अधिक था। लेकिन जैसे जैसे समय बदला कंपनी ने प्रोडक्शन तेज कर दिया। जिसके कारण अब आपको इस कार के लिए लंबे समय तक का इंतजार नहीं करना होगा अब इस कार का वेटिंग पीरियड घट गया है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra XUV 700

    अगर आप अपने लिए Mahindra XUV 700 को खरीदने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपको बता दें, इस कार का वेटिंग पीरियड काफी हद तक कम हो गया है। XUV700 के बेस-स्पेक एमएक्स और एएक्स3 वेरिएंट के पेट्रोल और डीजल मॉडल का वेटिंग पीरियड दो महीने तक का है, जो पहले कहीं छह महीने तक का था।

    वहीं  AX7 ट्रिम के लिए अब वेटिंग पीरियड कम हो गया है। जबकि AX7L के लिए वेटिंग पीरियड छह महीने तक कम हो गया है। पहले इन दोनों टॉप स्पेक ट्रिम्स पर आठ और नौ महीने तक का वेटिंग पीरियड चल रहा था। लेकिन अब MX, AX3 और AX5 ट्रिम्स के लिए ऑप्शनल पैकेज में 10 महीने तक का अधिकतम वेटिंग पीरियड दिया जा रहा है।

    Mahindra XUV 700 इंजन

    5 सीटर और 7 सीटर में कई पावरट्रेन ऑप्शन के साथ पेश किया गया था। इसमें एक 2 लीटर टर्बोचार्ज्ड mStallion पेट्रोल इंजन, 200hp की पावर और 380Nm का टॉर्क जेनरेट करता है। जबकि इसका डीजल वर्जन एक 2.2 लीटर mHawk डीजल इंजन का इस्तेमाल किया है। इसमें दो अलग अलग ट्यून मिलता है। ये  155hp पावर के साथ 360Nm का टॉर्क और 180hp पावर के साथ 420Nm का टॉर्क और ऑटोमेटिक वेरिएंट में 450Nm का टॉर्क मिलता है।इन इंजन को दो ट्रांसमिशन का ऑप्शन मिलता है। जिसमें से एक 6 स्पीड मैनुअल और 6 स्पीड ऑटोमेटिक शामिल है।

    Mahindra XUV 700  कीमत और मुकाबला

    इस कार की एक्स शोरूम कीमत 14.03 लाख रुपये और एमएक्स डीजल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 14.47 लाख रुपये है। इस कार का मुकाबला एमजी हेक्टर प्लस, टाटा सफारी और हुंडई अल्काजार से है।

    यह भी पढ़ें-

    7 एयरबैग वाली टाटा की ये दमदार कार डिलरशिप पर पहुंचना हुई शुरू, मात्र 25 हजार में रुपये में कर सकते हैं बुक

    7 सीटर कार खरीदने का शानदार मौका, बंपर डिस्काउंट समेत कई बेनिफिट्स शामिल, 65 हजार रुपये तक की कर सकते हैं बचत