Mahindra XUV 3XO RevX A को Dolby Atmos के साथ किया लॉन्च, सफर के दौरान मिलेगा दोगुना मजा
Mahindra XUV 3XO RevX A भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल महिंद्रा की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में Mahindra XUV 3XO की बिक्री की जाती है। कुछ समय पहले लॉन्च किए गए Revx वर्जन को पहले से बेहतर ऑडियो सिस्टम के साथ लॉन्च किया गया है। किन वेरिएंट्स में किस कीमत पर इसे ऑफर किया जा रहा है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में महिंद्रा की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से हाल में ही कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली XUV 3XO के Revx वेरिएंट को लॉन्च किया था। अब इस एसयूवी को बेहतरीन ऑडियो सिस्टम Dolby Atmos के साथ लॉन्च किया गया है। इसे किस कीमत पर किन वेरिएंट्स में लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
महिंद्रा ने XUV 3XO RevX A को दिया नया फीचर
महिंद्रा की ओर से कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर की जाने वाली XUV 3XO RevX A को नए छह स्पीकर के ऑडियो सिस्टम को Dolby Atmos के साथ अपडेट कर लॉन्च कर दिया है।
किन वेरिएंट्स में मिलेगा विकल्प
महिंद्रा की ओर से जानकारी दी गई है कि इस फीचर के साथ तीन वेरिएंट्स को ऑफर किया गया है। जिनमें AX5L, AX7 और AX7L शामिल हैं।
क्या है खासियत
महिंद्रा की ओर से डाल्बी एटमॉस फीचर के साथ अब सफर के दौरान यात्रियों को ज्यादा बेहतर ऑडियो सिस्टम मिलेगा। जिससे सफर का मजा दोगुना हो जाएगा। इस फीचर को मूल रूप से सिनेमा के लिए विकसित किया गया था। लेकिन अब कारों में बेहतर फीचर मिलने के साथ ही इस फीचर को भी कई कारों में ऑफर किया जा रहा है। महिंद्रा की ओर से यह चौथी गाड़ी है जिसमें इस फीचर को दिया गया है।
कितना दमदार इंजन
निर्माता की ओर से इस एसयूवी में 1.2 लीटर की क्षमता का टर्बो इंजन दिया जाता है जो पेट्रोल और डीजल के साथ ही मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में उपलब्ध है।
क्या है कीमत
निर्माता ने जानकारी दी है कि 12 लाख रुपये से कम कीमत पर इस फीचर के साथ आने वाली यह दुनिया की पहली एसयूवी है। डॉल्बी एटमॉस के साथ आने वाली एसयूवी के वेरिएंट्स की डिलीवरी को सितंबर के मध्य से शुरू किया जाएगा।
किनसे है मुकाबला
महिंद्रा की ओर से XUV 3XO को भारतीय बाजार में कॉम्पैक्ट एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में इसका सीधा मुकाबला Maruti Suzuki Breeza, Kia Sonet, Kia Syros, Tata Nexon, Renault Kiger, Nissan Magnite, Hyundai Venue और Skoda Kylaq जैसी एसयूवी के साथ होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।