Mahindra की ये दमदार SUV ऑस्ट्रेलिया में हुई लॉन्च, पावरफुल इंजन और शानदार फीचर्स से है लैस
महिंद्रा ने अपनी सब-4 मीटर एसयूवी Mahindra XUV 3XO को ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च किया है। यह ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च होने वाली कंपनी की चौथी गाड़ी है। XUV 3XO में 1.2L mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन दिया गया है जो 110 hp की पावर जनरेट करता है। इसमें 10.25-इंच HD टचस्क्रीन डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और ADAS जैसे फीचर्स हैं। साथ ही और भी कई बेहतरीन फीचर्स से लैस है।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा ने अपनी सब-4 मीटर SUV Mahindra XUV 3XO को अब ऑस्ट्रेलिया में भी लॉन्च कर दिया है। ऑस्ट्रेलिया में लॉन्च होने वाली यह कंपनी की चौथी गाड़ी है। इससे पहले Mahindra Scorpio, XUV700 और S11 4X4 Pikup लॉन्च किया जा चुका है, जिन्हें काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। आइए XUV 3XO के बारे में विस्तार में जानते हैं कि इसे ऑस्ट्रेलिया में किन फीचर्स के साथ लॉन्च किया गया है?
Mahindra XUV 3XO के ऑस्ट्रेलियन वैरिएंट्स और कीमतें
- AX5L : AUD 23,490 (लगभग 13.18 लाख रुपये)
- AX7L : AUD 26,490 (लगभग 14.87 लाख रुपये)
ये कीमतें ड्राइव-अवे प्राइस हैं, जिसमें टैक्स, रजिस्ट्रेशन और सभी ऑन-रोड खर्च शामिल हैं। यह इंट्रोडक्टरी ऑफर 31 अगस्त 2025 तक वैध है। सितंबर से कीमत में AUD 500 की बढ़ोतरी होगी।
XUV 3XO का डिजाइन
डिजाइन के मामले में Mahindra XUV 3XO का एक्सटीरियर भारतीय वर्जन जैसा ही है। इसमें C-शेप LED DRLs, बोल्ड फ्रंट ग्रिल, इनोवेटिव Infinity टेललैंप्स, AX5L में 16-इंच डायमंड कट अलॉय व्हील्स, AX7L में 17-इंच बड़े अलॉय व्हील्स दिए गए हैं। इसे ऑस्ट्रेलिया में Everest White, Galaxy Grey, Stealth Black और Tango Red के साथ लॉन्च किया गया है, लेकिन AX7L में Citrine Yellow एक्सक्लूसिव कलर के साथ पेश किया गया है।
XUV 3XO का इंटीरियर्स
यह एक फुल-लोडेड स्मार्ट SUV है। इसके पीछे की वजह इसमें मिलने वाले फीचर्स है। इसमें 10.25-इंच HD टचस्क्रीन और डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, ड्यूल जोन क्लाइमेट कंट्रोल, लेदर रैप्ड स्टीयरिंग और गियर नॉब, इलेक्ट्रिक फोल्डिंग ORVMs जैसे फीचर्स दिए गए हैं। वहीं, AX7L वेरिएंट को स्काईरूफ, Harman Kardon प्रीमियम साउंड सिस्टम, ब्लैक लेदरेट सीट्स और सॉफ्ट टच डैशबोर्ड, 360 डिग्री कैमरा और ब्लाइंड व्यू मॉनिटर और ADAS सिस्टम के ऑटो इमरजेंसी ब्रेकिंग, फॉरवर्ड कोलिजन अलर्ट, ट्रैफिक साइन रिकग्निशन जैसे फीचर्स से लैस किया गया है।
XUV 3XO का इंजन
ऑस्ट्रेलिया में Mahindra XUV 3XO को सिर्फ 1.2L mStallion टर्बो पेट्रोल इंजन के साथ पेश किया गया है। यह इंजन 110 hp की पावर और 200 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसके इंजन को साथ में 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है। XUV 3XO का मुकाबला ऑस्ट्रेलिया में Chery Tiggo 4, Mazda CX-3, MG ZS, Kia Stonic और Hyundai Venue जैसी कॉम्पैक्ट SUVs से होगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।