Mahindra ने बताया फ्यूचर प्लान, इस साल 15 अगस्त को नया प्लेटफॉर्म तो 2026 में लॉन्च करेगी 5 गाड़ियां
इस साल 15 अगस्त को महिंद्रा अपनी SUV के लिए नया प्लेटफॉर्म पेश करेगी। यह ऐसा प्लेटफॉर्म होगा जिस पर महिंद्रा की आने वाली सभी गाड़ियां पेट्रोल डीजल हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक को बनाया जाएगा। इसे मोनोकॉक प्लेटफॉर्म बताया जा रहा है। वहीं कंपनी अगले साल 2026 में कंपनी 5 गाड़ियों को लॉन्च करने की योजना बना रहे हैं जिसमें महिंद्रा थार फेसलिफ्ट और महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट होंगी।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। साल 2024 में Mahindra की Thar Roxx, Mahindra XUV 3XO, Mahindra BE 6 और Mahindra XEV 9e को लॉन्च किया गया था। अब कंपनी ने खुलासा किया है कि वह 15 अगस्त 2025 को नया एसयूवी प्लेटफॉर्म पेश करेगी। इसके साथ ही कंपनी अपना फ्यूचर प्लान भी बताया है। आइए जानते हैं कि Mahindra का नया एसयूवी प्लेटफॉर्म कैसा होगा और कौन-सी गाड़ियां लॉन्च होने वाली है।
नए प्लेटफॉर्म पर बनेगी Mahindra की गाड़ियां
महिंद्रा इस साल के 15 अगस्त को नया प्लेटफॉर्म पेश करने वाली है। यह प्लेटफॉर्म कैसा होगा इसके बारे में कंपनी की तरफ से कोई डिटेल्स नहीं दी गई है, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मोनोकॉक प्लेटफॉर्म होने वाला है, जो पेट्रोल, डीजल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक जैसे पावरट्रेन ऑप्शन को सपोर्ट कर सकता है। महिंद्रा ने पुणे के चाकन में एक नया विनिर्माण संयंत्र स्थापित किया है जो नए प्लेटफॉर्म पर आधारित प्रति वर्ष 1.2 लाख मॉडल का निर्माण करेगा।
कौन-सी गाड़ियां होंगी लॉन्च?
महिंद्रा 2030 तक भारत में 7 नई ICE SUV और 5 EV लाने की योजना बनाई है। इसमें से 3 ICE SUV और 2 EV को अगले साल 2026 में लॉन्च करेगी। महिंद्रा ने पुष्टि की है कि ICE उत्पादों में से 2 मिड-साइकिल फेसलिफ्ट होने वाले हैं, जिसमें महिंद्रा थार फेसलिफ्ट और महिंद्रा XUV700 फेसलिफ्ट होंगी। इतना ही नहीं महिंद्रा बोलेरो को भी अगले साल की शुरुआत या इस साल के अंत तक लॉन्च किया जा सकता है।
महिंद्री लाइनअप की SUVs
मॉडल | कीमत (एक्स-शोरूम, रुपये में) |
Mahindra XUV 3XO | 7.99 लाख - 15.56 लाख |
Mahindra Bolero | 9.79 लाख - 10.91 लाख |
Mahindra XUV400 | 15.49 लाख - 17.49 लाख |
Mahindra Bolero Neo और Neo Plus | 9.95 लाख - 14.04 लाख |
Mahindra Thar | 11.50 लाख - 17.40 लाख |
Mahindra Scorpio Classic | 13.62 लाख - 17.50 लाख |
Mahindra Scorpio N | 13.99 लाख - 24.89 लाख |
Mahindra Thar Roxx | 12.99 लाख - 23.09 लाख |
Mahindra XUV700 | 14.49 लाख - 25.14 लाख |
Mahindra BE 6 | 18.90 लाख - 26.90 लाख |
Mahindra XEV 9e | Rs 21.90 लाख - 30.50 लाख |
यह भी पढ़ें- Mahindra Thar के बाद XUV700 के 15 वेरिएंट हुए बंद, 5-सीटर ट्रिम को किया डिस्कंटीन्यू
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।