Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    26 November को Mahindra की दो EV का होगा डेब्‍यू, BE 6e और XEV 9e बेहतरीन फीचर्स के साथ होंगी पेश

    भारत की प्रमुख एसयूवी निर्माता Mahindra अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी कर रही है। कंपनी की ओर से नवंबर महीने में ही दो नई Electric SUV को पेश (Mahindra EV Launch) करने की तैयारी की जा रही है। महिंद्रा किस सेगमेंट में किस इलेक्ट्रिक एसयूवी (BE 6e and XEV 9e) को लाने की तैयारी कर रही है। आइए जानते हैं।

    By Sameer Goel Edited By: Sameer Goel Updated: Mon, 04 Nov 2024 11:29 AM (IST)
    Hero Image
    महिंद्रा की ओर से किस सेगमेंट में किस इलेक्ट्रिक एसयूवी को लाया जाएगा। जानें डिटेल।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत में कई सेगमेंट में एसयूवी वाहनों को ऑफर करने वाली निर्माता Mahindra जल्‍द ही नई Electric SUV's को पेश करने की तैयारी कर रही है। किस सेगमेंट में किस एसयूवी को लाया जाएगा। इनमें किस तरह के फीचर्स होंगे। कब तक इन एसयूवी को पेश किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra लाएगी दो नई Electric SUVs

    महिंद्रा की ओर से जल्‍द ही दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी को लाने की तैयारी की जा रही है। कंपनी की ओर से दोनों को अलग अलग सेगमेंट में पेश किया जाएगा। महिंद्रा की ओर से अपने इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो को बढ़ाने की तैयारी के साथ ही पहला टीजर जारी किया है। जिसमें दोनों एसयूवी की जानकारी दी गई है।

    यह भी पढ़ें- Mahindra XUV 3XO Vs Maruti Breeza: कॉम्‍पैक्‍ट एसयूवी सेगमेंट में साइज, इंजन, फीचर्स के मामले में कौन है बेहतर

    टीजर में मिली यह जानकारी

    महिंद्रा की ओर से सोशल मीडिया पर जारी किए गए पहले टीजर में दो नई इलेक्ट्रिक एसयूवी की जानकारी दी गई है। इसके साथ ही इनकी झलक को दिखाया गया है जिसमें इनके डिजाइन और फीचर्स की जानकारी मिल रही है।

    क्‍या होगी खासियत

    जारी हुए टीजर के मुताबिक जिन दो एसयूवी को पेश किया जाएगा उनके नाम BE 6e और XEV 9e हैं। इनमें कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। जिसमें एलईडी लाइट्स, पैनोरमिक सनरूफ, एयरो स्‍टाइल अलॉय व्‍हील्‍स, मस्‍क्‍यूलर व्‍हील आर्च और क्‍लैडिंंग, फ्लैट बॉटम स्‍टेयरिंग व्‍हील, एंबिएंट लाइट्स, ट्रिपल स्‍क्रीन जैसे फीचर्स होंगे। दोनों ही एसयूवी को INGLO प्‍लेटफॉर्म पर बनाया गया है। जिसमें बैटरी की पोजिशन का खास ध्‍यान रखा गया है। दोनों ही एसयूवी में बड़ा बूट स्‍पेस दिया जा सकता है और इनमें ड्यू्ल इलेक्ट्रिक मोटर को दिया जा सकता है।

    किनसे होगा मुकाबला

    महिंद्रा की ओर से BE 6e को लाया जाएगा, जिसका सीधा मुकाबला Tata Curvv EV, MG Windsor, ZS EV के साथ होगा वहीं XEV 9e का सीधा मुकाबला प्रीमियम एसयूवी के साथ होगा। इसके मुकाबले में टाटा की ओर से भी जल्‍द ही Tata Harrier EV को लाया जाएगा।

    कब होंगी पेश

    महिंद्रा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक दोनों ही एसयूवी को 26 November 2024 को वर्ल्‍ड प्रीमियर के दौरान पेश कर दिया जाएगा।

    कैसा है इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो

    भारत में लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों के सेगमेंट में नए नए वाहनों को पेश और लॉन्‍च किया जा रहा है। इसी क्रम में महिंद्रा भी दो नई एसयूवी लाने जा रही है। महिंद्रा के पोर्टफोलियो में फिलहाल एक ही इलेक्ट्रिक एसयूवी है। Mahindra XUV 400 के अलावा ये दोनों एसयूवी जल्‍द ही ऑफर की जाएंगी। इनको मौजूदा XUV 400 EV के ऊपर पोजिशन किया जाएगा।

    यह भी पढ़ें- Mahindra ने अक्टूबर 2024 में की अब तक की सबसे ज्यादा सेल, 25 पर्सेंट की बढ़ोतरी