Mahindra Thar के आठ वेरिएंट हुए बंद, क्या हो रही फेसलिफ्ट की तैयारी? जानें पूरी डिटेल
भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से एसयूवी सेगमेंट में Mahindra Thar को ऑफर किया जाता है। एसयूवी के आठ वेरिएंट्स को निर्माता की ओर से हटा दिया गया है। ऐसा क्यों किया गया है। क्या इस एसयूवी को फेसलिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है? आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। महिंद्रा एंड महिंद्रा की ओर से एसयूवी सेगमेंट में कई बेहतरीन वाहनों की बिक्री की जाती है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से एसयूवी के आठ वेरिएंट्स को हटा दिया गया है। जिसके बाद इसे कितने वेरिएंट्स के विकल्प में ऑफर किया जा रहा है। किन कारणों से इसके वेरिएंट्स को बंद किया जा रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Mahindra Thar के आठ वेरिएंट हटे
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक महिंद्रा की ओर से थार एसयूवी के आठ वेरिएंट्स को बाजार से हटा दिया गया है। ऐसा क्यों किया गया है इसकी औपचारिक जानकारी निर्माता की ओर से नहीं दी गई है।
किन वेरिएंट्स को हटाया गया
जानकारी के मुताबिक AX(O) और LX में ऑफर किए जाने वाले कनवर्टिबल टॉप वेरिएंट्स को बंद कर दिया गया है। इसके साथ ही इसके AX(O) 4WD और ओपन डिफरेंशियल वाले LX वेरिएंट को भी बंंद किया गया है। लेकिन अभी निर्माता की वेबसाइट पर इन वेरिएंट्स को नहीं हटाया गया है, लेकिन उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही वेबसाइट पर भी इसको अपडेट किया जा सकता है।
कितने वेरिएंट्स का मिलेगा विकल्प
आठ वेरिएंट्स को हटाए जाने के बाद अब एसयूवी के 11 वेरिएंट्स के विकल्प में से ही चुनाव किया जा सकता है। इसके पहले एसयूवी के 19 वेरिएंट्स के विकल्प ऑफर किए जा रहे थे।
क्या हो सकता है कारण
रिपोर्ट्स के मुताबिक निर्माता की ओर से एसयूवी को अपडेट करने की तैयारी की जा रही है। जिस कारण इसके कुछ वेरिएंट्स को बंद किया गया है। एसयूवी के फेसलिफ्ट में कई नए फीचर्स को जोड़ा जा सकता है। इसके साथ ही इसके डिजाइन को भी थार रॉक्स की तरह रखा जा सकता है। लेकिन इसके इंजन में किसी भी तरह का बदलाव होने की संभावना काफी कम होगी।
कब तक होगी फेसलिफ्ट
निर्माता की ओर से इस बारे में कोई भी औपचारिक जानकारी नहीं दी गई है लेकिन उम्मीद की जा रही है कि इसके फेसलिफ्ट वर्जन को साल 2026 तक भारत में लॉन्च किया जा सकता है।
कितनी है कीमत
महिंद्रा की ओर से थार एसयूवी को 11.50 लाख रुपये की एक्स शोरूम कीमत पर ऑफर किया जाता है। इसके टॉप वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 17.60 लाख रुपये तक है।
किनसे है मुकाबला
महिंद्रा की ओर से थार को एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। यह तीन दरवाजों के साथ आती है। इस एसयूवी का बाजार में वैसे तो किसी भी अन्य एसयूवी से मुकाबला नहीं होता। लेकिन कीमत और ऑफ रोडिंग क्षमता के मामले में इसे Maruti Suzuki Jimny और Force Gurkha जैसी एसयूवी से चुनौती मिलती है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।