15 August को पेश हो सकती है Mahindra Scorpio N EV, सोशल मीडिया पर जारी हुआ पहला टीजर
देश की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्द ही नई Electric SUV के तौर पर Mahindra Scorpio N EV को पेश किया जा सकता है। इससे पहले सोशल मीडिया पर टीजर को जारी किया गया है। टीजर में किस तरह की जानकारी सामने आ रही है। आइए जानते हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में जिस तरह इलेक्ट्रिक वाहनों की मांग बढ़ रही है। उसे देखते हुए कई वाहन निर्माताओं की ओर से नए उत्पादों को पेश और लॉन्च किया जा रहा है। प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से भी कई ईवी को ऑफर किया जाता है। अब निर्माता एक और Electric SUV को भारतीय बाजार में पेश करने की तैयारी कर रही है। किस एसयूवी को कब तक पेश किया जा सकता है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
पेश होगी नई एसयूवी
महिंद्रा की ओर से जल्द ही नई एसयूवी को पेश करने की तैयारी की जा रही है। जानकारी के मुताबिक इस एसयूवी को Electric SUV सेगमेंट में ऑफर किया जा सकता है। नई एसयूवी को पेश करने से पहले सोशल मीडिया पर नए टीजर को जारी किया गया है।
क्या मिली जानकारी
नई एसयूवी के पहले टीजर को सोशल मीडिया पर महिंद्रा की ओर से जारी किया गया है। इस एसयूवी को Vision S नाम दिया गया है। लेकिन अभी इसके औपचारिक नाम को लेकर कोई जानकारी नहीं दी गई है। उम्मीद की जा रही है कि इसे Mahindra Scorpio N EV के नाम के साथ ऑफर किया जा सकता है।
कब होगी पेश
निर्माता की ओर से सोशल मीडिया पर टीजर के साथ जानकारी दी गई है कि वह Vision S को 15 अगस्त पर पेश करने की तैयारी कर रही है। पेश करने के कुछ समय बाद इसे लॉन्च भी किया जा सकता है।
एक और गाड़ी होगी पेश
निर्माता की ओर से सोशल मीडिया पर इससे पहले Vision T नाम से भी टीजर को 30 जून को जारी किया गया था। जिसके बाद यह उम्मीद की जा रही है थी कि Mahindra Thar EV को 15 अगस्त काे पेश किया जाएगा। लेकिन अब दूसरे Vision S नाम से भी टीजर जारी होने के बाद यह उम्मीद की जा रही है कि अब 15 अगस्त को Vision T और Vision S नाम से दो एसयूवी को पेश किया जाएगा। जो Mahindra Thar EV और Mahindra Scorpio EV हो सकती हैं।
Muscular presence re-defined. Vision.S comes to life this Independence Day at #FREEDOM_NU.#MahindraAuto #MahindraElectricOriginSUVs pic.twitter.com/3r7h9i4m79
— Mahindra Automotive (@Mahindra_Auto) July 2, 2025
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।