विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

Mahindra ने सोशल मीडिया पर किया नया टीजर जारी, लॉन्‍च से पहले दिखी नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की झलक

Published: Thu, 20 Nov 2025 02:00 PM (IST)

महिंद्रा जल्द ही भारतीय बाजार में नई इलेक्ट्रिक एसयूवी, महिंद्रा BE Rall-E लॉन्च करने जा रही है। कंपनी ने सोशल ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. महिंद्रा की नई इलेक्ट्रिक एसयूवी का टीजर जारी

  2. 26 नवंबर को लॉन्च होगी महिंद्रा BE Rall-E

  3. XEV 9S: महिंद्रा की पहली 7-सीटर इलेक्ट्रिक एसयूवी

ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। भारत की प्रमुख वाहन निर्माताओं में शामिल Mahindra की ओर से कई सेगमेंट में वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से जल्‍द ही नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी को लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले सोशल मीडिया पर नए टीजर को जारी किया गया है। टीजर में क्‍या जानकारी सामने आई है। कब नई एसयूवी को लॉन्‍च किया जाएगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

लॉन्‍च होगी नई एसयूवी

महिंद्रा की ओर से भारतीय बाजार में जल्‍द ही नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी Mahindra BE Rall-E को लॉन्‍च किया जाएगा। इसके पहले ही सोशल मीडिया पर इसके नए टीजर को जारी किया गया है।

क्‍या मिली जानकारी

सोशल मीडिया पर 23 सेकेंड के वीडियो टीजर में एसयूवी की झलक मिल रही है। साथ ही कई फीचर्स की जानकारी भी मिल रही है। टीजर के मुताबिक एसयूवी में इसके लॉन्‍च की तारीख को भी दिया गया है। वीडियो के साथ लिखा गया है कि विनिंग फ़ॉर्मूला चलाने के लिए तैयार हो जाइए। 26 नवंबर को स्क्रीम इलेक्ट्रिक में लॉन्च हो रहा है।

मिलेंगे बेहतरीन फीचर्स

महिंद्रा की नई इलेक्‍ट्रिक एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स को दिया जाएगा। इसके साथ ही इस‍का मूल डिजाइन भी महिंद्रा की अन्‍य इलेक्‍ट्रिक एसयूवी की तरह हो सकता है।

XEV 9S भी होगी लॉन्‍च

निर्माता की ओर से 26 नवंबर से स्‍क्रीम इलेक्‍ट्रिक नाम से एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। जिसमें दो एसयूवी को लॉन्‍च किया जाएगा। इनमें Mahindra BE Rall-E के साथ ही Mahindra XEV 9S भी होगी। XEV 9S महिंद्रा की ओर से ऑफर की जाने वाली पहली इलेक्‍ट्रिक सात सीटों वाली एसयूवी होगी, जिसमें कई बेहतरीन फीचर्स को ऑफर किया जाएगा।

ऑफर की जाती हैं ये इलेक्‍ट्रिक एसयूवी

महिंद्रा की ओर से इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में दो एसयूवी को ऑफर किया जाता है, जिनमें Mahindra BE6 और XEV 9e शामिल हैं। इन दोनों ही एसयूवी में कई बेहतरीन फीचर्स के साथ ही डिजाइन को दिया गया है। जिनके बाद अब इलेक्‍ट्रिक सेगमेंट में महिंद्रा की ओर से नई एसयूवी को लॉन्‍च करने की तैयारी की जा रही है।