Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Mahindra BE 6 को दिया ट्रांसफॉर्मर्स के Bumblebee जैसा लुक, सोशल मीडिया पर Video Viral

    Updated: Sat, 21 Jun 2025 07:53 PM (IST)

    सोशल मीडिया पर Mahindra BE 6 का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में BE 6 को ट्रांसफॉर्मर्स (Transformers) फिल्म दिखाई देने वाले कैरेक्टर बम्बलबी (Bumblebee) का लुक दिया गया है।

    Hero Image

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक गाड़ियों का क्रेज काफी तेजी से बढ़ रहा है। दरअसल हाल के समय में आने वाली इलेक्ट्रिक कार कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। ऐसे ही प्रीमियम फीचर्स के साथ Mahindra BE 6 आती है। हाल में इसका एक वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है, जिसमें यह कार ट्रांसफॉर्मर्स (Transformers) फिल्म दिखाई देने वाला बम्बलबी (Bumblebee) की तरह दिखाई दे रही है। इसे लोग ट्रांसफॉर्मर स्टाइल 'बंबलबी' लुक कहा जा रहा है। सबसे बड़ी बात की इस कलर में कंपनी इसे ऑफर तक नहीं करती है। आइए जानते हैं कि वायरल वीडियो को लोग इतना क्यों पसंद कर रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत की पहली येलो EV

    सोशल मीडिया पर वायरल हो रही वीडियो में Mahindra BE 6 पूरी तरह से ब्राइट येलो विनायल रैप में दिखाई दे रही है। यह रैप गाड़ी के बोनट, बंपर, व्हील आर्च, रूफ, डोर और बूट सहित हर हिस्से को कवर करता है। दावा किया जा रहा है कि यह भारत की पहली पीली रंग की BE 6 है। इसे यह कलर देने का काम Modzz.kl और Yellowghost_6666 की जोड़ी ने किया है। यह जोड़ी ने इससे पहले Toyota Fortuner को भी येलो रैप में बदल चुकी है।

     

     
     
     
    View this post on Instagram

    A post shared by Chachu 💛👻 (@yellowghost_6666)

    Mahindra BE 6 की खुबियां

    इसे दो बैटरी पैक 59 kWh और 79 kWh के साथ पेश किया जाता है। इसकी 59 kWh बैटरी 557 किमी की रेंज के साथ 228 bhp और 380 Nm टॉर्क जनरेट करती है, जबकि 79 kWh बैटरी 682 किमी की रेंज के साथ ही 282 bhp और 380 Nm टॉर्कस जनरेट करती है। यह इलेक्ट्रिक कार 175 kW DC फास्ट चार्जर से 20% से 80% तक सिर्फ 20 मिनट में चार्ज हो जाती है। 79 kWh वेरिएंट सिर्फ 6.7 सेकंड में 0 से 100 kmph की स्पीड पकड़ लेता है। इसमें जनरेशन मोड, साथ ही लेवल 2 ADAS जैसी एडवांस फीचर्स मिलते हैं। भारत में इसकी एक्स-शोरूम कीमत 19.65 लाख से लेकर 27.65 लाख रुपये के बीच है, जिसमें 75,000 रुपये का चार्जर भी शामिल है।

    यह भी पढ़ें- पुलिस के जाल में फंसा Spider-Man, Thar की छत पर बैठ कर रहा था स्टंटबाजी