Mahindra के लिए उदासी भरा रहा अप्रैल का महीना, 9% घटी वाहनों की बिक्री
Mahindra की अप्रैल 2019 में कुल 43721 यूनिट्स की बिक्री हुई है जो कि अप्रैल 2018 के मुकाबले 9 फीसद कम है।
नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Mahindra & Mahindra (महिंद्रा एंड महिंद्रा) ने अप्रैल 2019 की सेल्स रिपोर्ट जारी कर दी है। कंपनी ने अप्रैल 2019 में अपने कुल 43,721 वाहनों की बिक्री की है। इस महीने Mahindra की बिक्री में 9 फीसद की गिरावट दर्ज की गई है। इसकी तुलना अगर अप्रैल 2018 से की जाए, तो कंपनी के कुल 48,097 वाहन बिके थे। भारतीय बाजार में Mahindra की अप्रैल 2019 में 41,603 यूनिट्स की बिक्री हुई है। वहीं, अप्रैल 2018 में कंपनी के 45,217 यूनिट्स घरेलु बाजार में बिके थे। इस दौरान कंपनी की बिक्री में 8 फीसद की गिरावट देखी गई है।
पैसेंजर व्हीक्ल
पैसेंजर व्हीक्ल सेगमेंट (इनमें यूटीलिटी वैन्स, कार्स और वैन्स शामिल हैं) में भी कंपनी को गिरावट का सामना करना पड़ा है। अप्रैल 2019 में Mahindra के कुल 19,966 यूनिट्स बिके हैं। पैसेंजर व्हीक्ल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 9 फीसद की गिरावट आई है। अप्रैल 2018 में कंपनी के कुल 21,927 पैसेंजर व्हीक्ल बिके थे।
Mahindra XUV500 के बॉडी कवर को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
कॉमर्शियल व्हीक्ल
कॉमर्शियल व्हीक्ल सेगमेंट बात करें, तो अप्रैल 2019 में Mahindra के कुल 17,321 यूनिट्स बिके हैं। कॉमर्शियल व्हीक्ल सेगमेंट में कंपनी की बिक्री में 9 फीसद की गिरावट आई है। अप्रैल 2018 में कंपनी के कुल 18,963 कॉमर्शियल व्हीक्ल बिके थे। मध्यम और भारी कॉमर्शियल व्हीक्ल में मंहिद्रा के 474 यूनिट्स की अप्रैल 2019 में बिक्री हुई है। खास बात यहां यह है कि Mahindra XUV300, Marazzo और Alturas G4 की बेस्ट सेलिंग के बावजूद भी कॉमर्शियल व्हीकल सेगमेंट में कंपनी को गिरावट का सामना करना पड़ा है। निर्यात की बात करें, तो अप्रैल 2019 में मंहिद्रा ने 2,118 यूनिट्स का निर्यात किया है।
Royal Enfield के हेल्मेट को Amazon से खरीदने के लिए यहां क्लिक करें
यह भी पढें:
इन 8 गलतियों की वजह से मिनटों में कट सकता है चालान, हो सकती है जेल
नई कार से की गईं ये 6 गलतियां पड़ सकती हैं बहुत भारी
Yamaha और Royal Enfield की इन बाइक्स से सड़क हादसों पर लगेगी लगाम