Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मेड इन इंडिया Maruti Jimny बनी जापानियों की पसंद, अस्‍थाई तौर पर रोकी गई Booking, जानें कितना हुआ Waiting Period

    Updated: Tue, 04 Feb 2025 03:00 PM (IST)

    Maruti Jimny Japan Waiting भारत की प्रमुख वाहन निर्माता Maruti Suzuki की ओर से कई देशों में कई मॉडल्‍स को एक्‍सपोर्ट किया जाता है। कंपनी ने हाल में ही जापान में भी Jimny को ऑफर किया है। जहां इस मेड इन इंडिया एसयूवी को काफी ज्‍यादा पसंद किया गया है। जापान में इस गाड़ी के लिए कितनी बुकिंग मिली हैं। कितना वेटिंग पीरियड हो गया है। आइए जानते हैं।

    Hero Image
    Maruti Jimny के लिए जापान में कितना Waiting Period हुआ। पढ़ें खबर।

    ऑटो डेस्‍क, नई दिल्‍ली। मारुति सुजुकी की ओर से भारतीय बाजार के साथ ही कई देशों में अपने वाहनों को ऑफर किया जाता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की ओर से ऑफर की जाने वाली Jimny को जापान में काफी पसंद किया जा रहा है। इस गाड़ी के लिए कितनी बुकिंग मिल चुकी हैं और जापान (Maruti Jimny Japan) में इसके लिए कितना इंतजार करना पड़ेगा। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जापानियों की पसंद बनी Maruti Jimny

    मारुति की ओर से फाइव डोर ऑफ रोडिंग एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली Maruti Jimny को जापान में काफी ज्‍यादा पसंद किया जा रहा है। कंपनी की इस एसयूवी को जापान में काफी ज्‍यादा बुकिंग भी मिल रही है।

    कितनी यूनिट्स हुई बुक

    मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंपनी की इस गाड़ी के लिए जापान में 50 हजार यूनिट्स की बुकिंग मिल चुकी हैं। खास बात यह है कि चार दिन पहले ही इस गाड़ी को जापान में लॉन्‍च किया गया है। बड़ी संख्‍या में बुकिंग मिलने के कारण एसयूवी की बुकिंग को अस्‍थाई तौर पर रोका (Jimny Booking Halt) गया है।

    कितना हुआ वेटिंग पीरियड

    जानकारी के मुताबिक जिम्‍नी की 1200 यूनिट्स को हर महीने जापान एक्‍सपोर्ट किया जा रहा है। इस स्थिति में मारुति की ओर से जापान के लिए हर साल 14400 यूनिट्स को ही भेजा जाएगा। ऐसे में 50 हजार बुकिंग मिलने के कारण वहां पर इस गाड़ी की डिलीवरी लेने में करीब 3.5 साल या 41 महीने तक का समय (Jimny Waiting Period in Japan) लग सकता है। हालांकि इस गाड़ी के पहले शिपमेंट को पहले ही जापान भेजा जा चुका है, ऐसे में वहां पर इसकी कुछ यूनिट्स को डिलीवरी के लिए उपलब्‍ध करवाया गया है। 

    अन्‍य देशों में भी होती है एक्‍सपोर्ट

    मारुति की ओर से जिम्‍नी को गुरुग्राम के प्‍लांट में बनाया जाता है। यहीं से इस गाड़ी को भारतीय बाजार के साथ ही कई देशों में एक्‍सपोर्ट किया जाता है। भारत के अलावा इस गाड़ी के फाइव डोर वर्जन को लेटिन अमेरिका, साउथ अफ्रीका, साउथ ईस्‍ट एशिया और मिडल ईस्‍ट देशों में भेजा जाता है। फाइव डोर वर्जन के अलावा इसके थ्री डोर वर्जन को भी कई देशों में बिक्री के लिए उपलब्‍ध करवाया जाता है।

    कितनी है कीमत

    जापानी बाजार में Jimny Nomade को 25.51 लाख जापानी येन से लेकर 27.50 लाख जापानी येन की कीमत पर ऑफर किया जाता है, जो भारतीय मुद्रा में करीब 14.88 लाख रुपये से लेकर 15.43 लाख रुपये है। जापान में इसकी डिलीवरी को अप्रैल 2025 से शुरू किया जाएगा।