Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ये 10 गाड़ियां पूरी दुनिया में कर रही हैं राज, धड़ाधड़ हो रही बिक्री; सिर्फ तीन महीने में बिक गईं इतनी यूनिट्स

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 29 May 2023 03:38 PM (IST)

    World Of Statstics ने एक आंकड़ा जारी किया है। इस आंकड़े में उन टॉप 10 गाड़ियों के नाम शामिल हैं जो क्वाटर 1 में सबसे अधिक बिकीं हैं। दिलचस्प बात ये है कि ईवी नंबर वन पर है। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    दुनिया भर में सबसे अधिक पसंद की जा रही हैं ये कारें

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। आज आपको उन 10 गाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो साल 2023 के तिमाही तक दुनिया की सबसे अधिक बिकने वाली कारें हैं। ये ऐसी गाड़ियां हैं, जिन्हें पूरी दुनिया ने अपना लिया है। इस लिस्ट में टेस्ला से लेकर टोयोटा तक की गाड़ियां शामिल हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    World Of Statstics के आंकड़ो के अनुसार, इलेक्ट्रिक व्हीकल ने पहला नंबर हासिल किया है। पहले नंबर पर टेस्ला मॉडल वाई (Tesla Model Y) का नाम सामने आया है जो 2023 के क्वार्टर फर्स्ट में दुनिया की सबसे अधिक बिकने वाली कारों की लिस्ट में नंबर वन पर है। खास बात ये है कि ये दुनिया की पहली सबसे अधिक बिकनी वाली इलेक्ट्रिक कार की सूची में भी नंबर वन है।

    साल 2023 के क्वाटर 1 में दुनियाभर में सबसे अधिक बिकने वाली टॉप 10 कारों की सूची

    1. Tesla Model Y: 263,489
    2. Toyota Corolla: 244,077
    3. Ford F-Series: 197,477
    4. Toyota RAV4: 186,743
    5. Chevrolet Silverado: 144,920
    6. Hyundai Tucson: 144,915
    7. Toyota Hilux: 141,151
    8. Tesla Model 3: 138,310
    9. Toyota Camry: 134,357
    10. Honda CR-V: 130,257

    इस लिस्ट में टोयोटा की 4 गाड़ियां शामिल हैं, वहीं टेस्ला की 2 इलेक्ट्रिक कारों ने अपना वर्चस्व कायम रखा है। Honda CR-V टॉप 10 लिस्ट में 10वें स्थान पर बरकरार है। इस लिस्ट को देखने के बाद ये बात तो साफ है कि पूरी दुनिया हाइब्रिड पावरट्रेन और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन को सबसे अधिक एडॉप्ट कर रही है।