Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    परफॉर्मेंस के मामले में बहुत तगड़ी है लैंड रोवर की ये कार, सेकेंडों में पकड़ती है 100 की रफ्तार

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sat, 04 Mar 2023 01:00 PM (IST)

    लैंड रोवर 130 को आप 110 का बड़ा भाई बोल सकते हैं क्योंकि इसमें काफी ताकत और अच्छा स्पेस आप देख सकते हैं। डिफेंडर 110 के रियर एक्सल से वाहन की लंबाई 340 मिमी तक बढ़ा दी गई है जबकि व्हीलबेस समान है। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    लैंड रोवर 130 परफॉरमेंस के मामले में सबसे दमदार

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। लग्जरी कार लैंड रोवर ने हाल ही में नई डिफेंडर 130 को लॉन्च किया था, जिसकी कीमत ₹1.30 crore से ₹1.41 crore रुपये एक्स-शोरूम दिल्ली है। लैंड रोवर ने पहले ही 2020 में तीन दरवाजों वाले डिफेंडर 90 और पांच दरवाजों वाले डिफेंडर 110 को भारत में पेश कर दिया था। आइये जानते हैं कितनी खास है ये कार जो इसे काफी महंगी बनाती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    लैंड रोवर 110 और लैंड रोवर 130 में कितना अंतर

    लैंड रोवर 130 को आप 110 का बड़ा भाई बोल सकते हैं, क्योंकि इसमें काफी ताकत और अच्छा स्पेस आप देख सकते हैं। डिफेंडर 110 के रियर एक्सल से वाहन की लंबाई 340 मिमी तक बढ़ा दी गई है, जबकि व्हीलबेस समान है। अतिरिक्त लंबाई के अलावा, दो संस्करणों के बीच कोई अन्य महत्वपूर्ण अंतर नहीं हैं।

    जैसा कि आपको ऊपर बताया गया है कि इसके डाइमेंशन और बॉडी में कई बदलाव किए गए हैं, जिसके बाद इसका बूट स्पेस काफी अधिक हो गया है। इस गाड़ी की पीछे की दोनों सीटों को फोल्ड किया जा सकता है। वहीं 110 से कंपेयर करें तो इसका बूट स्पेस काफी बड़ा है। जिसमें आप 953 लीटर तक का सामान रख सकते हैं।

    पॉवर एंड परफार्मेंस

    लैंड रोवर डिफेंडर 130 पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन विकल्पों के साथ दो वेरिएंट्स, एचएसई और एक्स में उपलब्ध है। डिफेंडर 130 पी400 में 3.0-लीटर छह-सिलेंडर इंजेनियम पेट्रोल इंजन है दिया गया है, जो 296 बीएचपी और 650 एनएम की टॉर्क जेनरेट करने में सक्षम है। इसके अलावा डी300 में 3.0-लीटर छह-सिलेंडर डीजल इंजन है, जो 394 बीएचपी और 550 एनएम की टॉर्क जेनरेट करती है। कुल मिलाकर, परफॉर्मेंस के मामले में ये गाड़ी काफी तगड़ी है।

    दोनों इंजन माइल्ड-हाइब्रिड तकनीक के साथ आते हैं और इन्हें 8-स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन के साथ जोड़ा गया है। दोनों वेरिएंट में ऑल-व्हील ड्राइव स्टैंडर्ड है।