Lamborghini भारत ला रही नई सुपरकार, 2.7 सेकंड में पकड़ लेगी 0-100kmph की स्पीड
लैंबॉर्गिनी की सुपरकार Lamborghini Temerario का नया वेरिएंट भारत में लॉन्च होने वाला है। इसे 30 अप्रैल 2025 भारत में लॉन्ट किया जाएगा। इसमें 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन और तीन इलेक्ट्रिक मोटर का इस्तेमाल किया गया है। जिसकी मदद से यह महज 2.7 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इसका इंटीरियर्स एयरक्राफ्ट-थीम पर बेस्ड है। तीन डिस्प्ले दिए गए हैं।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में लैंबॉर्गिनी अपने सुपरकार के नए वेरिएंट Lamborghini Temerario को लॉन्च करने की तारीख की घोषणा कर दी है। इसे कंपनी भारत में 30 अप्रैल 2025 को लॉन्च करने जा रही है। Lamborghini की इस सुपरकार में प्लग-इन हाइब्रिड इंजन दिया गया है। कंपनी ने इसे ग्लोबल लेवल पर अगस्त 2024 में लॉन्च किया था। लैंबॉर्गिनी की यह सुपरकार कई बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।
Lamborghini Temerario का इंजन
- लैंबॉर्गिनी टेमेरारियो में 4.0-लीटर ट्विन-टर्बो V8 इंजन और तीन इलेक्ट्रिक मोटर दिया गया है। इसका V8 इंजन अकेले 800hp और 730Nm का उत्पादन करता है। इसे अधितकम 10,000 RPM तक ले जाया जा सकता है। यह इलेक्ट्रिक मोटर के साथ 920hp की पावर और 800Nm का टॉर्क जनरेट करता है।
- Lamborghini Temerario महज 2.7 सेकंड में 0-100 किमी/घंटा की स्पीड पकड़ लेती है। इसे 343 किमी/घंटा की रफ्तार तक चलाया जा सकता है। इसमें 3.8kWh प्लग-इन हाइब्रिड बैटरी मिलती है, जिसे 7kW AC चार्जर से 30 मिनट में पूरा चार्ज किया जा सकता है।
डिजाइन और एक्सटीरियर्स
- Lamborghini Temerario का डिजाइन काफी हद तक हुराकन से मिलता-जुलता है, लेकिन इसमें कई नए फीचर्स को शामिल किया गया है। इसमें शार्क-नोज़ फ्रंट एण्ड और लोअर-लिप स्पॉइलर मिलता है। इसके साथ ही रूफलाइन और साइड पैनल में एयरोडायनेमिक्स के लिए अधिक प्रोनाउंस्ड लाइन्स दी गई हैं।
- इसमें हेक्सागोनल-आकार के LED DRLs दिए गए हैं और इसके टेल लाइट्स भी हेक्सागोनल शेप में हैं। इस डिजाइन को रियर एग्जॉस्ट, साइड मिरर और फ्यूल टैंक कैप दिया गया है। इसके अलावा, लैंबॉर्गिनी टेमेरारियो में 20 इंच (फ्रंट) और 21 इंच (रियर) व्हील्स के लिए लैंबॉर्गिनी फोर्ज्ड और कार्बन-फाइबर ऑप्शन भी मिलेगा।
इंटीरियर्स और फीचर्स
Lamborghini Temerario का इंटीरियर्स एयरक्राफ्ट-थीम पर बेस्ड है। इसमें फाइटर जेट-स्टाइल पुश स्टार्ट/स्टॉप बटन दिया गया है और इसके स्टीयरिंग व्हील पर डिजिटल बटन की जगह फिजिकल बटन दिए गए हैं।
इसमें तीन डिस्प्ले दिए गए हैं, जो 12.3 इंच का ड्राइवर डिस्प्ले, 8.4 इंच की पोर्ट्रेट ओरिएंटेशन वाली टच स्क्रीन और 9.1 इंच का पैसेंजर स्क्रीन है। ड्राइवर की सीट में 18-वे अडजस्टेबल फीचर के साथ हीटिंग और वेंटिलेशन का ऑप्शन भी मिलेगा।
Lamborghini Temerario की कीमत
लैंबॉर्गिनी टेमेरारियो को 7 करोड़ रुपये की एक्स-शोरूम कीमत में लॉन्च होने की उम्मीद है। भारत में इसका मुकाबला McLaren 750S और Ferrari 296GTB जैसी गाड़ियों से देखने के लिए मिलेगा।
यह भी पढ़ें- Skoda Elroq RS हुई पेश, सिंगल चार्ज में मिलेगी 550 KM तक की रेंज के साथ मिलेंगे 180 की टॉप स्पीड
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।