Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई-गोवा हाइवे पर चल रहा तेजी से काम, जानिए कौन-कौन सी मिलेंगी सुविधाएं

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sun, 02 Apr 2023 02:36 PM (IST)

    मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग 66 का निर्माण 10 चरणों में किया जा रहा है। इनमें से दो फेज अभी निर्माणाधीन हैं। बता दें दिसंबर तक पूरा हिस्सा वाहनों की आवाजाही के लिए उपलब्ध हो जाएगा और मुंबई से गोवा तक के सफर में साढ़े चार घंटे की कटौती होगी। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    मुंबई-गोवा एक्सप्रेसवे पर तेजी से चल रहा है काम

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। साल के अंत तक एक और हाइवे बनकर तैयार हो जाएगा। इस हाइवे का नाम मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग 66 है। इस हाइवे पर कई ऐसी सुविधाएं दी जाएंगी, जिससे आप इसे पहले की तुलना में एडवांस हाइवे बोल सकते हैं। आइये जानते हैं जनवरी 2024 में चालू होने वाले इस हाइवे में क्या कुछ है खास?

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    समय की होगी बचत

    एक बार पूरा हो जाने के बाद मुंबई से गोवा का सफर लगभग साढ़े चार घंटे का हो जाएगा। मुंबई और गोवा के बीच की दूरी लगभग 600 किलोमीटर है और वर्तमान में राष्ट्रीय राजमार्ग 48 के माध्यम से दोनों स्थानों के बीच ड्राइव करने में लगभग 11 घंटे लगते हैं।

    10 चरणों में किया जा रहा तैयार?

    मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग 66 का निर्माण 10 चरणों में किया जा रहा है। इनमें से दो फेज अभी निर्माणाधीन हैं। बता दें, दिसंबर तक पूरा हिस्सा वाहनों की आवाजाही के लिए उपलब्ध हो जाएगा और मुंबई से गोवा तक के सफर में साढ़े चार घंटे की कटौती होगी।

    टोल टैक्स

    चालू होने के बाद NHAI राजमार्ग का इस्तेमाल करने वाले वाहनों से टोल वसूला जाएगा। हालांकि, गडकरी ने कोई समयरेखा साझा नहीं की है कि टोल कब वसूला जाएगा। उन्होंने कहा कि नियमों के मुताबिक अगर सड़क का 75 फीसदी काम पूरा हो जाता है तो टोल वसूला जाता है।

    हाइवे पर बनेंगे दो टनल

    मुंबई-गोवा हाइवे पर दो टनल भी तैयार किया जा रहा है, जिसे मानसून सीजन शुरू होने से पहले तैयार किया जाएगा। मानसून के मौसम से पहले एक टनल वाहनों के आवागमन के लिए खोल दी जाएगी। बचे टनल का निर्माण इस साल अक्टूबर तक पूरा हो जाएगा।

    टूरिस्टों की बढ़ेगी संख्या?

    मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग 66 कोंकण क्षेत्र के 66 विभिन्न पर्यटन स्थलों से होकर गुजरेगा, जिससे राज्य के लिए भी राजस्व बढ़ने की उम्मीद है।

    comedy show banner
    comedy show banner