Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम दिसंबर तक हो जाएगा पूरा, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने की घोषणा

    By Jagran NewsEdited By: Preeti Gupta
    Updated: Thu, 30 Mar 2023 12:31 PM (IST)

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। वहीं इससे कोंकण क्षेत्र में विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा क्योंकि कोंकण में 66 पर्यटन स्थल हैं। (फाइल फोटो)

    Hero Image
    मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम दिसंबर तक हो जाएगा पूरा

    ठाणे, पीटीआई। मुंबई से गोवा जाने वाले यात्रियों के लिए खुशखबरी है क्योंकि इसी साल के अंत तक मुंबई-गोवा हाइवे का काम पूरा हो जाएगा। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि मुंबई-गोवा राजमार्ग का काम इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कोंकण क्षेत्र के विकास में मिलेगी मदद

    मुंबई-गोवा हाईवे से महाराष्ट्र के कोंकण क्षेत्र में विकास को काफी बढ़ावा मिलेगा। यह जानकारी उन्होंने पनवेल में 'भूमि पूजन' समारोह के दौरान दी है।

    केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने राज्य के कोंकण क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण, अनुमति, ठेकेदार की समस्याओं जैसे मुद्दों को सुलझाने के कार्य किए हैं।

    जिससे राजमार्गों के निर्माण का कार्य तेज गति से करने में मदद मिली है।

    13,000 करोड़ में होगा मोरबे-करंजदे सड़क का निर्माण

    केंद्रीय मंत्री गडकरी ने 13,000 करोड़ रुपये की मोरबे-करंजदे सड़क के निर्माण की भी घोषणा की है। यह सड़क जवाहरलाल नेहरू बंदरगाह से होकर जाएगी।

    वहीं, इससे मुंबई और दिल्ली के बीच की दूरी को 12 घंटे से कम समय में तय किया जा सकता है। साथ ही परिवहन मंत्री ने यह भी घोषणा की है कि 1,200 करोड़ रुपये के कलंबोली जंक्शन और 1,2000 रुपये के पगोडे जंक्शन पर भी काम जल्द ही शुरू होगा।

    यह भी पढ़ें- केन्द्र सरकार ने उठाया बड़ा कदम, दुर्लभ बीमारियों के इलाज के लिए दवाओं और भोजन पर बुनियादी सीमा शुल्क खत्म

    कोंकण में हैं 66 पर्यटन स्थल

    केंद्रीय मंत्री गडकरी ने कहा कि काफी लंबे समय से इंतजार किए जा रहे मुंबई-गोवा राष्ट्रीय राजमार्ग का काम इस साल दिसंबर तक पूरा हो जाएगा।

    इससे कोंकण क्षेत्र के विकास की संभावनाओं को काफी बढ़ावा मिलेगा। मुंबई-गोवा राजमार्ग महाराष्ट्र के कोंकण में 66 पर्यटन स्थलों को छूता है।

    यह विकास को उच्च बढ़ावा देगा। उन्होंने आगे यह भी कहा कि यह फलों और अन्य उत्पादों को समय से पहुंचाएगा।

    यह भी पढे़ें- जगदीप धनखड़ IIPA के 69वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, बोले- भारत के लिए महत्वपूर्ण होंगे अगले 25 साल

    comedy show banner
    comedy show banner