विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

दो इंजन ऑप्शन के साथ लॉन्च होगी Kia Syros, जनवरी 2025 से डिलीवरी होने की संभावना

Published: Sat, 30 Nov 2024 06:30 PM (IST)

किआ की नई एसयूवी बारतीय बाजार में 19 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है। इसे लॉन्च करने को लेकर ...और पढ़ें

Kia Syros भारत में 19 दिसंबर को लॉन्च होगी।
Kia Syros भारत में 19 दिसंबर को लॉन्च होगी।

HighLights

  1. साइरोस में 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन होगा।
  2. इसमें 1.5-लीटर डीजल इंजन भी दिखाई देगा

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। किआ इंडिया 19 दिसंबर को अपनी नई कॉम्पैक्ट एसयूवी Kia Syros को पेश करने जा रही है। इसकी लॉन्चिंग को लेकर कंपनी की तरफ से पूरी तैयारी कर ली गई है। वहीं, कंपनी की तरफ से इसके अभी तक कुछ टीजर भी जारी किया जा चुका है। जिसमें इसका लुक एक बॉक्सी SUV जैसा दिखाई दिया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इसमें दो इंजन ऑप्शन देखने के लिए मिल सकता है। आइए जानते हैं कि Kia Syros किन खास फीचर्स के साथ लॉन्च होने वाली है।

Kia Syros: मिलेंगे दो इंजन ऑप्शन

  • ज्यादातर कार निर्माता कंपनियां नए डीजल मॉडल पेश करने से कतरा रहे हैं। वहीं, किया इंडिया भारत में डीजल इंजन के साथ अपना पांचवां प्रोडक्ट लॉन्च करके इस चलन को तोड़ती दिख रही है। साइरोस में 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ आ सकती है, जिसका इस्तेमाल किआ और हुंडई के कई मॉडलों में इस्तेमाल किया जाता है। यह इंजन 115hp की पावर और 250Nm का टॉर्क जनरेट करेगा। भारतीय बाजार में सोनेट, वेन्यू, सेल्टोस, कैरेंस, क्रेटा और अल्काजार में इस्तेमाल किया जाता है। गियरबॉक्स ऑप्शन के लिए साइरोस डीजल 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड टॉर्क कन्वर्टर ऑटोमैटिक के साथ आएगा।
  • 1.5-लीटर डीजल इंजन के साथ ही इसे 1.0-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाएगा, जो 120 hp की पावर और 172Nm का टॉर्क जनरेट करता है। यह मैनुअल के साथ-साथ 7-स्पीड DCT ऑटोमैटिक गियरबॉक्स भी देखने के लिए मिलेगा। इसकी वजह से Kia Syros की शुरुआती कीमत अपेक्षाकृत अधिक हो सकती है।

Kia Syros: लॉन्च और डिलीवरी टाइमलाइन

किआ साइरोस 19 दिसंबर को ग्लोबल लेवल पर डेब्यू किया जाएगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इसकी कीमतों का खुलासा जनवरी में किया जाएगा। वहीं, इसे भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो शो में एसयूवी को पहली बार आम जनता के लिए दिखाया जाएगा। इसके साथ ही जनवरी 2025 से इसकी डिलीवरी भी शुरू की जाएगी।

Kia Syros: एक्सपेक्टेड फीचर्स

  • इसमें डुअल-टोन इंटीरियर थीम देखने के लिए मिल सकता है। साथ ही 2-स्पोक स्टीयरिंग व्हील भी हो सकती है। इसके साथ ही साइरस में डुअल-डिस्प्ले सेटअप, ऑटो एसी, पैनोरमिक सनरूफ, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें और वायरलेस फोन चार्जर जैसे फीचर्स देखने के लिए मिल सकते हैं।
  • साइरस को पैसेंजर की सुरक्षा के लिए 6 एयरबैग, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकरेज, रिवर्सिंग कैमरा और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC) जैसे फीचर्स से लैस किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें- Honda Amaze Facelift एक बार फिर लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, भारत में 4 दिसंबर को होगी पेश

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।