यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 30, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Honda Amaze Facelift एक बार फिर लॉन्च से पहले हुई स्पॉट, भारत में 4 दिसंबर को होगी पेश
नई होंडा अमेज को लॉन्च से पहले एक बार फिर से स्पॉट किया गया है। इस दौरान इस सेडान के ...और पढ़ें

HighLights
- अमेज फेसलिफ्ट में नए LED DRLs दिए गए हैं।
- इसमें रेन-सेंसिंग वाइपर का फीचर दिया गया है।
- इसमें 360-डिग्री कैमरा देखने के लिए नहीं मिला।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। होंडा की नई अमेज भारत में 4 दिसंबर को लॉन्च होने जा रही है। नई अमेज को पूरी तरह से नया डिजाइन दिया गया है। जिसकी वजह से इसे अब मिनी होंडा सिटी कहा जा रहा है। नई अमेज को अभी तक कई बार स्पॉट किया जा चुका है। एक बार फिर इसे लॉन्च से पहले देखा गया है। आइए जानते हैं कि इस बार नई होंडा अमेज में कौन से नए फीचर्स देखने के लिए मिले हैं।
New Honda Amaze Facelift: एक्सटीरियर में क्या दिखा नया
- नई होंडा अमेज को फिर से लॉन्च से पहले देखा गया है। इस बार इसे नए कलर में देखा गया है, जो मौजूदा मॉडल की तरह रेडिएंट रेड मेटैलिक हो सकता है, लेकिन यह नया कलर भी हो सकता है। स्पाई इमेज में इसका नया डिजाइन देखने के लिए मिल रहा है। इसे पहले से ज्यादा मजबूत और मस्कुलर लुक दिया गया है। इसमें पहले ज्यादा बड़े ग्रिल के साथ एक नया फेशिया है। इस ग्रिल के ऊपर एक क्रोम बार देखने के लिए मिला है।

- इसके हेडलाइट्स नई हैं और नए LED DRLs देखने के लिए मिले हैं। इसमें प्रोजेक्टर के अंदर LED देखने के लिए मिले है, जिन्हें देखने पर ऐसा लगता है कि LED प्रोजेक्टर फ़ॉग लाइट भी है। इसके बंपर और फ़ॉग लाइट को फिर से डिजाइन किया गया है। फ्रंट विंडस्क्रीन में अब रेन-सेंसिंग वाइपर के लिए सेंसर देखने के लिए मिला है, जो मौजूदा मॉडल में नहीं है।
- नए अमेज में अलॉय व्हील्स के लिए नए डिजाइन को छोड़कर काफी हद तक समान रखा गया है। इसमें 360-डिग्री कैमरा नहीं देखने के लिए मिला है। पीछे की तरफ नया बंपर, शार्क फिन एंटीना और नए टेल लाइट्स देखने के लिए मिले हैं।
New Honda Amaze Facelift: इंटीरियर में बदलाव
- नई अमेज के इंटीरियर में कई बदलाव देखने के लिए मिले हैं। इसमें नया स्टीयरिंग व्हील देखने के लिए मिला है। इसके साथ ही इसके डैशबोर्ड और सेंटर कंसोल को नया डिजाइन दिया गया है। इसमें नई फ्री-स्टैंडिंग इंफोटेनमेंट स्क्रीन देखने के लिए मिली है, जो देखने में 10.2 इंच जितनी बड़ी लग रही है। इसमें वायरलेस एंड्रॉइड ऑटो और ऐपल कारप्ले सपोर्ट वाला फीचर्स भी मिल सकता है।
- नई अमेज की स्पाई इमेज में रियर एसी वेंट देखने के लिए हैं, जो पहले के मुताबिक ज्यादा बेहतरीन दिखाई दे रहे हैं। इसमें सिटी और एलिवेट के समान प्लेटफॉर्म देखने के लिए मिल सकते हैं।
.jpg)
New Honda Amaze Facelift: कैसा होगा इंजन
नई होंडा अमेज में पहले की तरह ही 1.2L 4-सिलेंडर NA पेट्रोल इंजन देखने के लिए मिल सकता है। अगर अमेज इस इंजन के साथ आती है तो भारतीय बाजार में यह एकमात्र सब 4 मीटर सेडान होगी जो 4-सिलेंडर इंजन वाली होगी।