विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jan 23, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

लॉन्च से पहले आई Kia Syros की माइलेज डिटेल्स, जानिए एक लीटर पेट्रोल में कितना चलेगी

Published: Thu, 23 Jan 2025 06:00 PM (IST)

भारतीय बाजार में Kia Syros को लॉन्च किया जाएगा। इसके लॉन्च होने से पहले इसकी ARAI माइलेज डिटेल्स आ गई ...और पढ़ें

Kia Syros की माइलेज डिटेल्स सामने आई।
Kia Syros की माइलेज डिटेल्स सामने आई।

HighLights

  1. Kia Syros को पेट्रोल-डीजल दोनों इंजन ऑप्शन में पेश किया गया है।
  2. किआ सिरोस को 6 वेरिएंट, 8 पेंट स्कीम और 3 इंटीरियर कलर थीम मिलेगी।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Kia Syros भारत में 1 फरवरी को लॉन्च होने वाली है। इसके लॉन्च होने से पहले सिरोस की माइलेज की डिटेल्स सामने आ गई है। इसकी बुकिंग लॉन्च होने से पहले ही शुरू की जा चुकी है। इसे आप 25,000 रुपये की टोकन राश के साथ बुक कर सकते हैं। अभी तक 10 हजार यूनिट से ज्यादा बुकिंग हो चुकी है। इस  सब-कॉम्पैक्ट एसयूवी को 6 वेरिएंट और 8 मोनोटोन पेंट स्कीम में पेश किया गया है। इसे पेट्रोल और डीजल दोनों इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। आइए जानते हैं कि Kia Syros एक लीटर पेट्रोल और डीजल में कितना माइलेज देगी।

पावरट्रेन स्पेसिफिक माइलेज

  • Kia Syros में 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया गया है। इसका 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल वाला इंजन 120 PS की पावर और 172 Nm का टॉर्क जनरेट करता है, जबकि 1.5-लीटर डीजल वाला इंजन 116 PS की पावर और 250 Nm का टॉर्क जनरेट करता है।

Kia Syros

  • माइलेज की बात करें तो 1-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का मैनुअल ट्रांसमिशन वाला 18.20 kmpl और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन वाला 17.68 kmpl का माइलेज देगी। वहीं, 1.5-लीटर डीजल मैनुअल गियरबॉक्स वाला 20.75 kmpl और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स वाला 17.65 kmpl का माइलेज देगी।

वेरिएंट और कलर ऑप्शन

Kia Syros को सेल्टोस से नीचे है और किआ सोनेट की तुलना में अधिक प्रीमियम सब-कॉम्पैक्ट कार के रूप में पेश किया गया है। इसे 6 वेरिएंट HTK, HTK (O), HTK+, HTX, HTK+ और HTX+ (O) में पेश किया गया है। इसके साथ ही सिरोस को मोनोटोन पेंट स्कीम में लाया गया है, जो ऑरोरा ब्लैक पर्ल, प्यूटर ऑलिव, फ्रॉस्ट ब्लू, ग्लेशियर व्हाइट पर्ल, इंपीरियल ब्लू, ग्रेविटी ग्रे और इंटेंस रेड है। वहीं, इंटीरियर की बात करें तो इसे मैट ऑरेंज एक्सेंट के साथ ग्रे, मिन एक्सेंट के साथ क्लाउड ब्लू और ग्रे, और मैट ऑरेंज एक्सेंट के साथ ब्लैक और ग्रे कलर थीम में पेश किया गया है।

Kia Syros

फीचर्स

  • Kia Syros में कई तरह के फीचर्स दिए गए हैं। इसमें डबल 12.3-इंच डिस्प्ले, एक पैनोरमिक सनरूफ, आगे और पीछे की सीट वेंटिलेशन, 64 कलर एंबिएंस लाइट सिस्टम, 8-स्पीकर हरमन कार्डन साउंड सिस्टम, इलेक्ट्रॉनिक रूप से समायोज्य ड्राइवर की सीट और वायरलेस चार्जिंग पैड जैसे फीचर्स दिए गए हैं।

Kia Syros

  • इसमें पैसेंजर्स की सेफ्टी के लिए 360-डिग्री कैमरा, ऑटो-होल्ड के साथ इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, सामने-किनारे और पीछे पार्किंग सेंसर, हिल होल्ड कंट्रोल, छह एयरबैग और ADAS फीचर्स दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें- Skoda Kylaq की माइलेज डिटेल्स आई सामने; एक लीटर पेट्रोल में Brezza, Nexon और Sonet से चलेगी ज्यादा