विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 15, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Semiconductor की कमी से निपटने को तैयार Jaguar Land Rover, कई सेमीकंडक्टर सप्लायर से हो रही साझेदारी

By Atul YadavEdited By:
Published: Tue, 15 Nov 2022 04:04 PM (IST)

न्यू रेंज रोवर और न्यू रेंज रोवर स्पोर्ट के प्रोडक्शन में 13537 यूनिट्स की थोक बिक्री के साथ सुधार हुआ ...और पढ़ें

कई सेमीकंडक्टर सप्लायर के साथ साझेदारी कर रही JLR
कई सेमीकंडक्टर सप्लायर के साथ साझेदारी कर रही JLR

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। जगुआर लैंड रोवर इस समय सेमीकंडक्टर की कमी को पूरा करने के लिए कई सप्लायर से साझेदारी कर रही है, ताकि ग्राहकों को सही समय पर डिलीवरी सुनिश्चित की जा सके। कंपनी को जुलाई के बाद से अधिक बुकिंग प्राप्त हुई है। सितंबर तिमाही में मार्की ब्रांड ने पिछले वित्त वर्ष की जुलाई-सितंबर की अवधि की तुलना में 75,307 गाड़ियों का बिक्री की है, जिससे कंपनी ने सालाना आधार पर 18 फीसद तक की वृद्धि दर्ज की है।

जगुआर लैंड रोवर ने अपने एक अंतरिम रिपोर्ट में बताया कि कई सेमीकंडक्टर सप्लायर के साथ साझेदारी और अधिक विकास से मार्च 2023 और उसके बाद समाप्त होने वाले वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही में वॉल्यूम में सुधार करने में सक्षम होने की उम्मीद है। सेमीकंडक्टर चीप की कमी के बावजूद कंपनी का प्रोडक्शन साल के शुरूआत में ठीक-ठाक था, लेकिन अब कुछ सुधार देखने को मिल रहा है। न्यू रेंज रोवर और न्यू रेंज रोवर स्पोर्ट के प्रोडक्शन में 13,537 यूनिट्स की थोक बिक्री के साथ सुधार हुआ, जो चालू वित्त वर्ष की अप्रैल-जून तिमाही में 5,790 यूनिट से अधिक थी।

प्रीमियम एसयूवी की मांग को देखते हुए कंपनी ने अन्य सप्लायर के साथ जुड़ने का फैसला लिया। कंपनी ने दूसरी तिमाही के अंत में 2.05 लाख यूनिट गाड़ियों की बुकिंग दर्ज की है। कंपनी के तीन मॉडल, न्यू रेंज रोवर, न्यू रेंज रोवर स्पोर्ट और डिफेंडर का ऑर्डर का 70 प्रतिशत से अधिक हिस्सा है।

यह भी पढ़ें

10 लाख रुपये के अंदर लेने वाले हैं कार, पहले देख लें सबसे ज्यादा मिलने वाले डिस्काउंट, बच जाएंगे हजारों रुपये

क्यों खरीदी जाए Mahindra XUV300 TurboSport एसयूवी, इंजन और पावर के मामले में कैसे है बेस मॉडल से बेहतर

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।