Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck

    Pankaj Tripathi बने Hyundai India के नए ब्रांड एंबेसडर, क्या लेंगे शाहरूख खान की जगह?

    Updated: Sat, 31 May 2025 07:30 PM (IST)

    हुंडई ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उनकी पहली कार हुंडई थी और इस ब्रांड से उनका निजी रिश्ता रहा है। शाहरुख खान 1998 से हुंडई के ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। कंपनी की तरफ से अभी तक यह साफ नहीं किया है कि पंकज त्रिपाठी शाहरुख को रिप्लेस करेंगे या नहीं।

    Hero Image
    पंकज त्रिपाठी बने हुंडई के नए ब्रांड एंबेसडर

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में हुंडई की गाड़ियों का काफी पसंद किया जाता है। वहीं, पिछले कुछ महीनों ने Hyundai Creta भारत में सबसे ज्यादा बिकने वाली SUV भी बनी हुई है। हुंडई ने कुछ ऐसा किया है कि अब इनकी कारों की बिक्री में और भी ज्यादा इजाफा देखने के लिए मिल सकता है। कंपनी ने मशहूर एक्टर पंकज त्रिपाठी को अपना नया ब्रांड एंबेसडर बनाया है। इस दौरान पंकज त्रिपाठी ने कहा कि उनकी पहली कार हुंडई की थी और इस ब्रांड से उनका निजी रिश्ता रहा है। बॉलीवुड किंग शाहरुख खान हुंडई के साल 1998 से ब्रांड एंबेसडर रहे हैं। अभी तक कंपनी की तरफ से यह साफ नहीं किया गया है कि पंकज त्रिपाठी शाहरुख को रिप्लेस करेंगे या फिर दोनों अलग-अलग कैंपेन में दिखाई देंगे।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    भारत में हुंडई के 29 साल

    Hyundai को भारत आए 29 साल हो गए हैं। कंपनी ने अब तक 1 करोड़ 27 लाख गाड़ियां बेच चुकी है। इसमें 37 लाख गाड़ियां एक्सपोर्ट की गईं है। पंकज त्रिपाठी की छवि एक ऐसे अभिनेता की है जो जमीन से जुड़ा हुआ है। यह सच्चाई और सरलता को जीता है। इसके साथ ही वह भारतीय दर्शकों के बीच खास जगह भी रखते हैं।

    कंपनी हमेशा प्रगति और प्रेरणा की कहानियों का जश्न मनाती है, और पंकज त्रिपाठी के जुड़ने से यह सफर और भी प्रेरणादायक बन जाएगा।

    Hyundai के Whole-Time Director और COO, तरुण गर्ग

    उनकी पहली कार Hyundai थी, और इस ब्रांड से उनका निजी जुड़ाव सालों से बना हुआ है। वह सरलता, ईमानदारी और अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता को बेहद अहम मानते हैं – जो Hyundai की सोच से मेल खाता है।

    एक्टर पंकज त्रिपाठी

    कंपनी का विजन

    Hyundai न केवल गाड़ियां बनाती है, बल्कि वह लोगों की जिंदगी से भी जुड़ती है। कंपनी का विजन "Progress for Humanity" है, जिसका सीधा मतलब है कि तकनीक के साथ लोगों की भावनाओं को भी महत्व देना। 

    यह भी पढ़ें- Actress Kritika Kamra ने खरीदी नई Mercedes Benz E-Class, लक्जरी और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन