Actress Kritika Kamra ने खरीदी नई Mercedes Benz E-Class, लक्जरी और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
अभिनेत्री कृतिका कामरा ने हाल ही में नई मर्सिडीज बेंज ई-क्लास एलडब्ल्यूबी खरीदी है जो लग्जरी और स्टाइल का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। यह कार कई प्रीमियम फीचर्स से लैस है। मर्सिडीज की यह प्रीमियम सेडान पांच कलर ऑप्शन में उपलब्ध है। इस कार को अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया गया था जिसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 79.50 लाख रुपये है। इसमें तीन इंजन विकल्प मिलते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। टीवी से लेकर वेब सीरीज और फिल्मों तक अपनी अदाकारी से एक्ट्रेस कृतिका कामरा (Kritika Kamra) ने लोगों के दिल में जगह बनाई है। यह भीड़, बंबई मेरी जान और ग्यारह-ग्यारह जैसी फिल्मों-वेब सीरीज में नजर आने के बाद अब वह अनुषा रिजवी की अगली फिल्म में लीड रोल करने जा रही है। कृतिका ने हाल ही में नई Mercedes Benz E-Class LWB खरीदी है, जो कई प्रीमियम और लग्जरी फीचर्स के साथ आती है। आइए जानते हैं कि Mercedes Benz E-Class LWB किन बेहतरीन फीचर्स के साथ आती है?
परफॉर्मेंस और प्रीमियम लग्जरी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन
कृतिका कामरा ने Obsidian Black कलर की Mercedes-Benz E-Class LWB खरीदी है। कृतिका ने इस कार को अपनी फैमिली के साथ रिसीव किया है। Mercedes की यह प्रीमियम सेडान पांच कलर ऑप्शन के साथ आती है, हाई टेक सिल्वर, ग्रेफाइट ग्रे, ओब्सीडियन ब्लैक, पोलर व्हाइट और नॉटिक ब्लू है। यह कार परफॉर्मेंस और प्रीमियम लग्जरी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
कितनी है कीमत?
Mercedes-Benz E-Class LWB को भारत में अक्टूबर 2024 में लॉन्च किया गया था। भारतीय बाजार में शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 78.5 लाख रुपये थी, जो अब बढ़कर 79.50 लाख रुपये हो चुकी है। इसे तीन वेरिएंट पेश किया जाता है, जो E200 (Petrol), E450 4MATIC (Petrol) और E220d (Diesel) है।
इंजन और परफॉर्मेंस
इसे तीन इंजन ऑप्शन के साथ पेश किया जाता है, जो 3.0L टर्बोचार्ज्ड पेट्रोल (6-सिलेंडर), 2.0L टर्बो पेट्रोल (4-सिलेंडर) और 2.0L डीजल (4-सिलेंडर) है। हालांकि कृतिका ने कौन सा वेरिएंट खरीदा है, इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
डिजाइन
इसका डिजाइन Mercedes EQ सीरीज से लिया गया है। इसमें बड़ी रीडिज़ाइन फ्रंट ग्रिल, 3D लोगो, नए फ्लश डोर हैंडल्स, कनेक्टेड LED टेल लैंप्स, स्टाइलिश 18-इंच अलॉय व्हील्स, क्रोम फिनिशिंग का भरपूर इस्तेमाल और स्पेयर व्हील अब बूट फ्लोर के नीचे सेट किया गया है।
इंटीरियर
Mercedes-Benz E-Class LWB का इंटीरियर पहले से ज्यादा प्रीमियम और स्पेशियस है। इसमें रियर सीट्स 36 डिग्री तक रीक्लाइन होती हैं। साथ ही नेक पिलो और एक्सटेंडेबल थाई सपोर्ट और इलेक्ट्रिक ब्लाइंड्स रियर विंडोज और क्वार्टर ग्लास पर दिया गया है। इसमें तीन स्क्रीन मिलती है, जो 14.4-इंच टचस्क्रीन, 12.3-इंच पैसेंजर डिस्प्ले और 12.3-इंच इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर है। इसमें 730W Burmester 4D साउंड सिस्टम – 17 स्पीकर और 4 एक्साइटर्स के साथ मिलता है। इसमें पैसेंजर की सेफ्टी के लिए 8 एयरबैग्स, लेवल 2 ADAS सुरक्षा फीचर्स, एक्टिव ब्रेक सिस्टम (कस्टमाइजेबल) जैसे फीचर्स मिलते हैं।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।