विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 13, 2022 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

नंबर प्लेट देखकर झट से पहचान जाएंगे किस राज्य की है गाड़ी, जानिए सभी स्टेट के कोड नेम

By Atul YadavEdited By:
Published: Tue, 13 Dec 2022 03:01 PM (GMT+05:30)

आपने अक्सर रोड पर अलग-अलग कलर के नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को चलते हुए देखा होगा। हर गाड़ी अपने रंग ...और पढ़ें

गाड़ी का नंबर प्लेट बताता है उसका राज्य
गाड़ी का नंबर प्लेट बताता है उसका राज्य

नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इस समय देश में हाइवे और एक्सप्रेसवे का जाल चारों तरफ बिछा हुआ है। इन सड़कों पर अनेकों प्रकार की गाड़ियां चलती हुई दिखाई देती हैं। हर गाड़ी के आगे और पीछे एक नंबर प्लेट लगी होती है, जो गाड़ी की पहचान के साथ-साथ वह किस राज्य की है, इसके बारे में भी बताती है।

कई बार कुछ ऐसे नंबर प्लेट्स दिख जाते हैं, जिसको देखकर अंदाजा नहीं लग पाता है कि गाड़ी कौन से राज्य की है। इसलिए, आज आपको बताने जा रहे हैं कि देश के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इस्तेमाल किए जाने वाले कोड के बारे में, ताकि सड़कों पर जब भी अन्य राज्यों की गाड़ियां देखें तो नंबर प्लेट से ही उसके राज्य के बारे में जानने में आपको मदद मिल सके।

States नंबर प्लेट कोड

  • आंध्र प्रदेश- AP
  • अरुणाचल प्रदेश- AR
  • आसाम- AS
  • बिहार- BH
  • छत्तीसगढ़- CG
  • गोवा- GA
  • गुजरात- GJ
  • हरियाणा- HR
  • हिमाचल प्रदेश- HP
  • झारखंड- JH
  • कर्नाटक- KA
  • केरल- KL
  • मध्यप्रदेश- MP
  • महाराष्ट्र- MH
  • मणिपुर- MN
  • मेघालय- ML
  • मिजोरम- MZ
  • नागालैंड- NL
  • ओडिशा- OD
  • पंजाब- PB
  • राजस्थान- RJ
  • सिक्किम- SK
  • तमिलनाडू- TN
  • तेलांगना- TS
  • त्रिपुरा- TR
  • उत्तराखंड- UK
  • उत्तर प्रदेश-- UP
  • पश्चिम बंगाल- WB
  • जम्मू-कश्मीर- JK
  • केंद्र शासित प्रदेश नंबर प्लेट कोड
  • अंडमान और निकोबार आइसलैंड- AN
  • दादरा एंड नगर हवेली और दमन एंड दीव-- DD
  • दिल्ली- DL
  • लद्दाख- LA
  • लक्षदीप -LD
  • पुडुचेरी-PY

अलग-अलग रंगों की नंबर प्लेट

सड़क पर कई प्रकार के वाहन चलते हैं। आपने अक्सर रोड पर अलग-अलग कलर के नंबर प्लेट वाली गाड़ियों को चलते हुए देखा होगा। हर गाड़ी अपने रंग के हिसाब से अपने सेगमेंट को जस्टिफाई करते हैं। इससे वाहनों की आसानी से पहचान की जा सकती है कि वाहन को किस प्रयोग में लिया जा रहा है।

गाड़ी का नंबर प्लेट बताता है उसका काम

सफेद नंबर प्लेट- सफेद रंग का नंबर प्लेट केवल प्राइवेट गाड़ियों में लगाया जाता है। इस तरह की गाड़ियों को रेंट पर उठाना या किसी व्यवसाय के लिए इस्तेमाल नहीं कर सकते हैं

पीला नंबर प्लेट- टैक्सी या कैब जैसे किसी भी व्यवसायिक कार्य करने वाले वाहनों में पीले नंबर के नंबर प्लेट लगे हुई होते हैं।

ग्रीन नंबर प्लेट- इलेक्ट्रिक व्हीकल में हरे कलर के नंबर प्लेट लगे होते हैं।

ब्लैक नंबर प्लेट- लग्जरी होटलों में इस्तेमाल किए जाने वाली गाड़ियों के नंबर प्लेट काले रंग के होते हैं।

रेड नंबर प्लेट- नई गाड़ी खरीदने के बाद जब तक आपको परमानेंट नंबर प्लेट नहीं मिलता तब तक आपको रेड नंबर प्लेट का इस्तेमाल करना होता है। इसको टेंपरेरी नंबर प्लेट भी बोलते हैं।

नीला नंबर प्लेट- इस तरह के नंबर प्लेट का इस्तेमाल दूतावासों में होता है।

यह भी पढ़ें

पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में बढ़ोतरी, नवंबर में 28 फीसद का हुआ इजाफा: SIAM

Tork Kratos की इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को खरीदना होगा महंगा, कंपनी ने बढ़ाई कीमत

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।