Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    ऑनलाइन माध्यम से ऐसे बुक करें हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट, 20 दिन के अंदर आ जाएगा घर!

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sun, 23 Jul 2023 07:43 AM (IST)

    निर्माणदायी संस्था हाईसिक्योरिटी नंबर प्लेट का निर्माण करती है। संस्था ने डीलर नियुक्त कर रखे हैं। वहीं वाहन कंपनियों ने इसके लिए अलग-अलग शुल्क निर्धारित कर रखा है। दोपहिया वाहनों के लिए ये शुल्क 367 से 428 रुपये तक निर्धारित है। वहीं चार पहिया वाहनों के लिए 670 से 815 रुपये तक निर्धारित हैं। आइये जानते हैं कैसे करें आवेदन।

    Hero Image
    How to apply for high security number plate

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। इस समय हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट प्रत्येक वाहनों के लिए अनिवार्य है। बहुत से लोगों की गाड़ी काफी पुरानी हो चुकी है और उन्हें पता नहीं है कि इसके लिए कैसे आवेदन किया जाता है। इसलिए, इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं उन स्टेप्स के बारे में जिसको फॉलो करके आप घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से हाइ सिक्योरिटी नंबर प्लेट के लिए आवेदन कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    कितने दिन में बनकर तैयार होता है नंबर प्लेट?

    वाहन स्वामी निर्धारित वेबसाइट पर जाकर आनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भुगतान करने और वाहन कंपनी के डीलर को चुनने की स्वतंत्रता भी उपलब्ध है। आवेदन के 15 से 20 दिन के अंदर प्लेट तैयार हो जाती है, जिसे संबंधित डीलर से लगवा सकते हैं।

    कैसे करे बुक

    सबसे पहले bookmyhsrp.com/index.aspx पर जाएं। उसके बाद कार, स्कूटर्स, मोटरसाइकिल समेत कई अन्य वाहनों में से अपना वाहन चुनें। उसके वाहन का ब्रांड बताने के लिए कहा जाता है।

    − अपने वाहन का स्टेट चुनें।

    − बताएं वाहन प्राइवेट है या कमर्शियल है।

    − अब आपको अपने वाहन का फ्यूल टाइप चुनने का विकल्प दिया जाता है

    − अपने वाहन की बुकिंग डीटेल्स भरनी होती है।

    ये सारी जानकारी देने के बाद एक नई विंडो खुलेगी जिसमें इसमें गाड़ी की RC और आईडी प्रूफ अपलोड करना होगा।

    − डीटेल्स अपलोड करने के बाद मोबाइल फोन पर OTP जेनरेट हो जाएगा।

    − इस प्रोसेस के आखिर में पेमेंट का विकल्प आएगा, अब पेमेंट करते ही ऑनलाइन बुकिंग की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।

    डीलरशिप स्तर पर भी कर सकते हैं बुकिंग?

    आपको बता दें कि पुराने वाहनों के लिए भी हाई सिक्योरिटी नंबर प्लेट वाहन मालिक भी ऑनलाइन बुक कर सकते हैं। जिस कंपनी का वाहन होगा, उसी का डीलर नंबर प्लेट लगाएगा।