Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Moto Morini Seiemmezzo कितनी खास? आसान भाषा में समझें

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Sat, 18 Feb 2023 06:57 PM (IST)

    रबर टैंक पैड्स के अलावा इसमें बड़े गोल हेडलाइट और साफ-सुथरे इंट्रिगेटेड टेल-लैंप के साथ स्लिम टेल सेक्शन मिलता है। Seiemmezzo स्क्रैम्बलर एक पसंद की ज ...और पढ़ें

    Hero Image
    Moto Morini Seiemmezzo में जानिए क्या कुछ है खास

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। हाल ही में लॉन्च हुई Moto Morini Seiemmezzo स्क्रैमब्लर बाइक इस समय काफी चर्चा में है। प्रीमियम लुक में आने वाली ये बाइक परफॉर्मेंस में काफी दमदार है। आइये जानते हैं इस बाइक में ऐसा क्या है खास, जिसके चलते ये चर्चा में बनी हुई है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इस वैरिएंट को आप आसानी से पहचान सकते हैं। इस वैरिएंट में वायर-स्पोक व्हील्स, गोल्डन फोर्क, बीक-जैसे फ्रंट फेंडर और छोटे फ्लाईस्क्रीन जैसे फीचर्स मिल जाएंगे। इनमें से कोई भी फीचर रेट्रो स्ट्रीट पर फीचर नहीं है।

    Moto Morini Seiemmezzo Scrambler पिछले साल भारत में लॉन्च किए गए दो मॉडलों में से एक है। Moto Morini X-Cape 650 एडवेंचर बाइक के साथ, Moto Morini ने कुछ महीने पहले Seimmezzo 6½ के साथ, दो वेरिएंट, Seiemmezzo 6½ Scrambler और रोड-ओरिएंटेड Seiemmezzo 6½ रेट्रो स्ट्रीट के साथ भारत में अपनी शुरुआत की।

    Moto Morini Seiemmezzo डिजाइन

    डिजाइन की बात करें तो देखने में ये बाइक काफी प्रिमियम लगती हैं। वहीं इसमें दिया गया पेंट ऑप्शन भी काफी कमाल का है। रबर टैंक पैड्स के अलावा इसमें बड़े गोल हेडलाइट और साफ-सुथरे इंट्रिगेटेड टेल-लैंप के साथ स्लिम टेल सेक्शन मिलता है। Seiemmezzo स्क्रैम्बलर एक पसंद की जाने वाली मोटरसाइकिल है, जो उन लोगों को पसंद आएगी जो अलग दिखना चाहते हैं।

    Moto Morini Seiemmezzo इंजन

    Scrambler उसी 649cc पैरेलल-ट्विन इंजन द्वारा संचालित है, जो X-Cape ADV में काम करता है। लेकिन इसमें, 5hp कम, 55hp की पॉवर जेनरेट करती है। वहीं इसका पीक टॉर्क 54Nm है।

    Moto Morini Seiemmezzo कीमत

    Moto Morini Seiemmezzo की कीमत भारतीय बाजार में 6.99 लाख-7.10 लाख रुपये के बीच तय की गई है। अगर आप भी इस बाइको को खरीदना चाहते हैं तो आप अपने नजदीकी डिलरशीप पर विजिट कर सकते हैं।

    यह भी पढ़ें

    पुरानी कार स्टार्ट होने में करती है दिक्कत, इन टिप्स को फॉलो करके रखें इनका खयाल

    Maruti Suzuki Jimny का लुक बना रहा है लोगों को दीवाना... हर दिन 700 से अधिक मिल रही बुकिंग