Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    पहले से कितना बदला Hyundai Logo? कुछ ऐसा रहा 1969 से लेकर अब तक का सफर

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Tue, 10 Oct 2023 04:26 PM (IST)

    Hyundai Logo कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai कोरोना महामारी के बाद अपना लोगो को और भी एडवांस कर दिया है। इस लोगो को वर्तमान के सभी गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा रहा है। हालिया लॉन्च हुए हुंडई वरना में आप वो लेटेस्ट स्टाइलिश लोगो को देख सकते हैं। इस बार कंपनी ने केवल H के नाम से रिडिजाइन किया है। (जागरम फोटो)

    Hero Image
    History of Hyundai Logo : 1969 से अब तक हुंडई के लोगो का सफर

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। हुंडई की गाड़ियों को दुनियाभर में प्यार मिलता है। इन गाड़ियों को लोग बेहतरीन टेक फीचर को ध्यान में रखते हुए खरीदते हैं। बहुत से लोगों को नहीं पता है कि हुंडई ने अब तक कितनी बार अपने लोगो को चेंज किया है। उसी के बारे में इस खबर के माध्यम से आपको बताने जा रहे हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    1969-1978

    साल 1969 में हुंडई के लोगो में HD लिखा हुआ होता था, जो दिखने में काफी सिंपल था। उसके बाद साल 1970 में उसी लोगो में थोड़ा बहुत संसोधन किया गया था। इस संसोधन में केवल फॉन्ट को कम करने की कोशिश की कई थी। हालांकि उस समय के हिसाब से हुंडई का लोगो बेहतरीन लोगो में से एक हुआ करता था।

    1978-92

    फिर साल आया 1978, जहां एक बार फिर हुंडई ने अपना लोगो चेंज करने का फैसला किया। इस बार हुंडई ने

    HD नाम का लोगो फिर से रिडिजाइन किया जहां एचडी एक टेलिविजन के आकार के सिंबल के अंदर लिखा हुआ है।

    1992 -2003

    1992 में एक बार फिर हुंडई ने अपना लोगो चेंज किया इस बार HD की जगह एक स्टाइलिश फॉन्ट में एच लिखा हुआ था।

    2003-2017

    इस बार लोगो वही इस्तेमाल हुआ है, लेकिन लोगो के बगल हुंडई लिखा हुआ नजर आया बाद में साल 2017 के आस-पास हुंडई के लोगो को एक बार फिर से चेंज किया गया।

    2017-23

    इस बार हुंडई के लोगो को फिर से रिडिजाइन किया गया और 2 बड़े बदलाव किए गए? इस बार ग्रे कलर का रिडिजाइन H नाम का लोगो था, जिसके नीचे हुंडई लिखा हुआ था।

    2023

    कोरियन कार निर्माता कंपनी Hyundai कोरोना महामारी के बाद अपना लोगो को और भी एडवांस कर दिया है। इस लोगो को वर्तमान के सभी गाड़ियों में इस्तेमाल किया जा रहा है। हालिया लॉन्च हुए हुंडई वरना में आप वो लेटेस्ट स्टाइलिश लोगो को देख सकते हैं। इस बार कंपनी ने केवल H के नाम से रिडिजाइन किया है।