यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Dec 02, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
Hero, Suzuki, Royal Enfield और Bajaj के लिए कैसा रहा November 2024, कितनी हुई बिक्री, पढ़ें पूरी खबर
भारतीय बाजार में हर महीने लाखों की संख्या में दो पहिया वाहनों की बिक्री की जाती है। देश की प्रमुख ...और पढ़ें

HighLights
- November 2024 में चारों कंपनियों ने की 10 लाख यूनिट्स की बिक्री
- बीते महीने के दौरान भारत में सबसे ज्यादा बिक्री हीरो, बजाज ने की है
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। देश में हर महीने बड़ी संख्या में दो पहिया वाहनों को खरीदा जाता है। कई प्रमुख निर्माता हर महीने लाखों की संख्या में स्कूटर और बाइक्स की बिक्री करते हैं। November 2024 में भी कई निर्माताओं ने काफी बेहतर प्रदर्शन किया है। Hero, Suzuki, Royal Enfield और Bajaj ने बीते महीने के दौरान कितनी यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर भी बिक्री में कैसा प्रदर्शन रहा है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
Hero Motocorp के लिए कैसा रहा November 2024
देश की प्रमुख वाहन निर्माता Hero Motocorp की ओर से बाजार में कई बेहतरीन विकल्पों को उपलब्ध करवाया जाता है। कंपनी ने बीते महीने के दौरान कुल 459805 यूनिट्स की बिक्री की है। खास बात यह है कि कंपनी ने फेस्टिव सीजन के दौरान 15.98 लाख यूनिट्स की बिक्री की। हीरो के इलेक्ट्रिक ब्रॉन्ड Vida ने भी बेहतर प्रदर्शन किया और 11600 यूनिट्स की बिक्री की है। वहीं Harley Davidson की भी 2800 यूनिट्स को इस दौरान खरीदा गया है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर नवंबर 2024 के दौरान हीरो मोटोकॉर्प की बिक्री में कुछ कमी जरूर रही है।
यह भी पढ़ें- December 2024 Car Launches: इस महीने लॉन्च के लिए तैयार तीन गाड़ियां, Honda, Toyota और Kia लाएंगी Sedan और SUV
Suzuki के लिए बेहतर रहा November 2024
जापानी दो पहिया निर्माता Suzuki ने November 2024 के दौरान 94370 यूनिट्स की बिक्री की है। ईयर ऑन ईयर बेसिस पर कंपनी ने आठ फीसदी की बढ़ोतरी हासिल की है। नवंबर 2023 के दौरान कंपनी ने 87096 यूनिट्स की बिक्री की थी। घरेलू बाजार में भी सुजुकी मोटरसाइकिल और स्कूटर ने 78333 यूनिट्स की बिक्री की है।
कैसा रहा Royal Enfield का प्रदर्शन
रॉयल एनफील्ड ने भी बीते महीने 82257 यूनिट्स की बिक्री की है। जबकि नवंबर 23 के दौरान यह संख्या 80251 यूनिट्स की रही थी। आंकड़ों के मुताबिक बिक्री में दो फीसदी की मामूली बढ़ोतरी हुई है। बीते महीने के दौरान कंपनी ने 10021 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया है जबकि नवंबर 2023 के दौरान यह संख्या सिर्फ 5114 यनिट्स की थी।
Bajaj का कैसा रहा प्रदर्शन
बजाज ऑटो ने भी November 2024 के दौरान 368076 यूनिट्स दो पहिया वाहनों की बिक्री की है। जिसमें से 203611 यूनिट्स की बिक्री घरेलू बाजार में रही है। वहीं 164465 यूनिट्स का एक्सपोर्ट किया गया है। आंकड़ों के मुताबिक कंपनी ने घरेलू बाजार में सात फीसदी की कमी दर्ज की है। नवंबर 2023 के दौरान कुल बिक्री 218597 यूनिट्स की रही थी।