Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    350cc की क्रूजर बाइक पर काम कर रही Honda? क्या होंगे इस मोटरसाइकिल के फीचर

    By Atul YadavEdited By: Atul Yadav
    Updated: Mon, 03 Apr 2023 09:16 AM (IST)

    नई अपकमिंग Honda 350cc मोटरसाइकिल 2023 के अंत तक शुरू हो सकती है। H’ness CB350 को क्रूजर में भी लाया जा सकता है। नई Honda 350cc बाइक Royal Enfield Meteor 350 की तरह हो सकती है। (जागरण फोटो)

    Hero Image
    अगर लॉन्च हुई तो इस बाइक की बढ़ेगी मुसिबतें (प्रतीकात्मक तस्वीर)

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया (एचएमएसआई) ने हाल ही में घोषणा की कि वह अगले फाइनेंसियल ईयर तक भारत में दो इलेक्ट्रिक वाहन लाने की योजना बना रही है। कंपनी ने कहा कि उनका टारगेट 2030 तक सालाना 10 लाख इलेक्ट्रिक वाहनों की प्रोडक्शन कैप्सिटी को टच करना है। रिपोर्ट्स की मानें तो, नई Honda 350cc बाइक Royal Enfield Meteor 350 की तरह एक शानदार क्रूजर हो सकती है। अगर ऐसा हुआ तो ये अपकमिंग बाइक Yezdi Roadster को टक्कर दे सकती है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    जानिए इस पर क्या कहती है मीडिया रिपोर्ट

    एक कार्यक्रम के दौरान, वाहन निर्माता ने कहा था कि वह H'ness CB350 और CB350RS प्लेटफॉर्म पर बेस्ड एक नई बाइक पर काम कर रहे हैं। नई Honda 350cc मोटरसाइकिल 2023 के अंत तक शुरू हो सकती है। H’ness CB350 को क्रूजर में भी लाया जा सकता है, इस पर विचार करते हुए नई बाइक एक क्रूजर का आकार ले सकती है। यह अनुमान लगाया गया है कि नई Honda 350cc बाइक Royal Enfield Meteor 350 की तरह हो सकती है।

    कितनी होगी कीमत?

    होंडा ने कहा कि नई मोटरसाइकिल इस साल नवंबर तक भारतीय सड़कों पर उतर सकती है। हालांकि बाइक की सही कीमत की घोषणा बाद में की जाएगी, लेकिन ऐसी अफवाह है कि इसकी कीमत लगभग ₹2 लाख से ₹2.2 लाख (एक्स-शोरूम) हो सकती है।

    इलेक्ट्रिक स्कूटर पर भी चल रहा है काम?

    पिछले साल नवंबर में Honda ने EICMA 2022 में अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर - EM1 e को प्रदर्शित किया था। यह यूरोपीय बाजार के लिए ऑटोमेकर की ओर से पहला इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर है। कंपनी ने तब कहा था कि स्कूटर को 2023 की गर्मियों में जारी किया जाएगा।