2029 तक Honda भारत में लॉन्च करेगी 5 नई कारें, नई 6th-जेन सिटी समेत हाइब्रिड और EV CARS शामिल
भारतीय बाजार में हाइब्रिड कारों की बढ़ती मांग को देखते हुए Honda नए PF2 प्लेटफॉर्म पर आधारित तीन हाइब्रिड कारें लाने की तैयारी में है। कंपनी 2027 में 7-सीटर SUV 2028 में Honda City का छठा जेनरेशन मॉडल और एक Sub-4 मीटर SUV लॉन्च करेगी। Honda हाइब्रिड कारों के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों पर भी ध्यान केंद्रित कर रही है जिसकी शुरुआत 2026 में EV Elevate से होगी।
ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। पिछले कुछ वर्षों से भारतीय बाजार में हाइब्रिड कारों की मांग बढ़ी है। कार निर्माता कंपनियां पेट्रोल-डीजल और इलेक्ट्रिक व्हीकल्स के बीच की खाई को भरने के लिए तेजी से हाइब्रिड टेक्नोलॉजी पर काम कर रही हैं। इस रेस में अब Honda भी शामिल हो चुकी है। हाल के समय में होंडा के पास भारत में सिर्फ एक हाइब्रिड कार City e:HEV है, लेकिन कंपनी अब ज्यादा अफोर्डेबल हाइब्रिड मॉडल लाने की तैयारी कर रही है, जिनकी शुरुआती कीमत करीब 15 लाख रुपये हो सकती है।
नई होंडा हाइब्रिड कारें
कंपनी ने भारत में नए PF2 मॉड्यूलर प्लेटफॉर्म पर बेस्ड होंगी। इस प्लेटफॉर्म की खासियत है कि इसे मल्टी-एनर्जी यानी पेट्रोल, हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक तीनों तरह के पावरट्रेन को सपोर्ट करने के लिए तैयार किया गया है। इस प्लेटफॉर्म पर बनी गाड़ियां सिर्फ भारत के लिए नहीं, बल्कि दूसरे देशों के लिए भी एक्सपोर्ट किया जाएगा।
आने वाली Honda हाइब्रिड कारें
- होंडा भारतीय बाजार में तीन हाइब्रिड कारें लेकर आने वाली है। इन तीनों को ही PF2 प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा। 2027 में कंपनी नई 7-सीटर SUV लेकर आएगी, जिसे Honda Elevate से ऊपर रखा जाएगा। इसमें Honda Elevate वाला 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन और मजबूत हाइब्रिड दिया जा सकता है।
- इसके बाद साल 2028 में कंपनी Honda City का छठा जेनरेशन मॉडल लेकर आएगी। इसमें नॉर्मल पेट्रोल और मजबूत हाइब्रिड दोनों ऑप्शन मिलेंगे। प्रोडक्शन मई 2028 से शुरू होने की संभावना है।
- होंडी की तीसरी कार नई Sub-4 मीटर SUV होने वाली है। इसमें भी 1.5-लीटर पेट्रोल इंजन हो सकता है। इसे भी बाकी दोनों की तरह ही PF2 प्लेटफॉर्म पर ही तैयार किया जाएगा।
Honda के EV प्लान्स
होंडा हाइब्रिड कार के साथ ही इलेक्ट्रिक सेगमेंट पर भी फोकस कर रही है। इसकी पहली इलेक्ट्रिक कार EV Elevate पर बेस्ड हो सकती है, जिसे साल 2026 में लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की दूसरी इलेक्ट्रिक कार 2029 तक PF2 प्लेटफॉर्म पर आधारित लॉन्च किया जाएगा, और इसे Elevate से नीचे पोजिशन किया जाएगा।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।