Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Honda ने दिखाया छोटू-सा फोल्डेबल स्कूटर, फोल्ड होने पर बन जाएगा सूटकेस जैसा

    Updated: Fri, 24 Jan 2025 06:01 PM (IST)

    Bharat Mobility Global Expo 2025 में Honda ने Motocompacto फोल्डेबल स्कूटर को शोकेस किया। इसमें 0.7 kWh का बैटरी पैक लगाया गया है जो 490 W की पावर और 16 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें दी गई बैटरी फुल चार्ज होने के बाद 19.31 किमी की रेंज देती है और इसकी टॉप स्पीड 24.14 किमी प्रति घंटा है।

    Hero Image
    Honda Motocompacto Foldable Scooter ऑटो एक्सपो 2025 में पेश।

    ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। Auto Expo 2025 में Honda ने एक फोल्डेबल ई-स्कूटर मोटोकॉम्पैक्टो को पेश किया। पहली बार जब इसे देखेंगे तो आपको ऐसा लगेगा कि यह कोई सूटकेस है क्या। कंपनी ने इसके बारे में साल 2023 में ही बता दिया था, लेकिन इस ऑटो एक्सपो में होंडा ने भारत में पहली बार पेश किया है। इसे साल 2026 में लॉन्च किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि Honda Motocompacto किन खास फीचर्स के साथ आता है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    महज 19 किलो का है स्कूटर

    होंडा के इस इलेक्ट्रिक स्कूटर का नाम मोटोकॉम्पैक्टो है। यह स्कूटर फोल्ड हो जाता है यानी आप इसे अपनी सुविधा के मुताबिक फोल्ड करके अपने साथ कही पर भी ले जा सकते हैं। वहीं, इसका वजह महज 19 किलोग्राम है।

    Honda Motocompacto

    Honda Motocompacto के फीचर्स

    इसका सबसे बड़ा आकर्षण फोल्डेबल डिजाइन ही है। जिसकी वजह से इसे इधर-उधर ले जाने में आसानी रहती है। यह ई-स्कूटर बहुत ही छोटी होंडा ब्रांडिंग के साथ आती है और इसके बॉडी पर बहुत छोटे से स्टाइलिश एलिमेंट को शामिल किया गया है। इसमें फोल्डेबल सीट और हैंडलबार दिया गया है।

    Honda Motocompacto

    डाइमेंशन

    Honda Motocompacto इलेक्ट्रिक स्कूटर 742 मिली लंबा, 94 मिमी चौड़ा और 536 मिमी ऊंचा है। यह इतना हल्का है कि इसे आसानी से उठाकर भी आप लेकर जा सकते हैं। इस ई-स्कूटर का वीलबेस सिर्फ 742 मिमी और सीट की ऊंचाई 622 मिमी है।

    Honda Motocompacto

    फीचर्स

    Honda Motocompacto के फीचर्स की बात करें तो इसमें परमानेंट मैग्नेट डायरेक्ट-ड्राइव मोटर का इस्तेमाल किया गया है। इसमें 0.7 kWh का बैटरी पैक दिया गया है, जो 490 W की पावर और 16 Nm का टॉर्क जनरेट करता है। इसमें फ्रंट व्हील ड्राइव मोड दिया गया है, जो आगे की पहियों को पावर देता है। इस ई-स्कूटर को 110V सॉकेट के जरिए चार्ज करने में 3 घंटे 30 मिनट तक का समय लगता है। फुल चार्ज होने के बाद यह 19.31 किमी की रेंज और टॉप स्पीड 24.14 किमी प्रति घंटा है।

    भारत में कब होगा लॉन्च

    Honda Motocompacto मौजूदा समय में विदेश में बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे भारतीय बाजार में साल 2026 तक लॉन्च किया जा सकता है। इसकी कीमत की बात करें तो यह इलेक्ट्रिक स्कूटर एक लाख रुपये की कम कीमत में भारत में लॉन्च हो सकता है। इस स्कूटर को चलाने के लिए आपको ड्राइविंग लाइसेंस की जरूरत नहीं पड़ेगी।

    यह भी पढ़ें- Auto Expo 2025 में Yamaha ने पेश की ये Bikes, लिस्ट में MT-09 से लेकर Tenere 700 तक शामिल