Honda Elevate हुई अपडेट, नए इंटीरियर कलर के साथ मिली बेहतरीन एक्सटीरियर स्टाइलिंग, कितनी है कीमत
Honda Elevate होंडा कार की ओर से भारत में सेडान से लेकर एसयूवी सेगमेंट के वाहनों की बिक्री की जाती है। निर्माता की ओर से ऑफर की जाने वाली एसयूवी Honda Elevate को अपडेट के साथ लॉन्च किया है। इस एसयूवी को अपडेट के साथ क्या फीचर्स दिए गए हैं। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं।

ऑटो डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय बाजार में सेडान और एसयूवी सेगमेंट में वाहनों की बिक्री करने वाली निर्माता होंडा कार्स की ओर से मिड साइज एसयूवी एलीवेट को अपडेट किया गया है। एसयूवी को अपडेट के साथ किस तरह के फीचर्स दिए गए हैं। किस तरह के बदलाव इसमें किए गए हैं। किस कीमत पर इसे लॉन्च किया गया है। हम आपको इस खबर में बता रहे हैं।
होंडा ने अपडेट की Honda Elevate
होंडा की ओर से मिड साइज एसयूवी के तौर पर ऑफर की जाने वाली एसयूवी Honda Elevate को अपडेट कर दिया है। निर्माता की ओर से इसमें कई कॉस्मैटिक बदलावों को किया गया है। जिसके बाद यह काफी बेहतर हो गई है।
क्या हुए बदलाव
होंडा की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक एसयूवी के दो वेरिएंट्स V, VX और ZX को अपडेट किया गया है। इसके ZX वेरिएंट को अब आइवरी थीम दी गई है। जिसको आइवरी लेदर सीट, दरवाजों पर लाइनिंग, इंस्ट्रूमेंट पैनल पर देखा जा सकता है। इसके अलावा इसमें 360 डिग्री कैमरा, एंबिएंट लाइट को भी विकल्प के तौर पर दिया गया है।
V और VX वेरिएंट में ब्लैक इंटीरियर को दिया गया है। इसके अलावा इन वेरिएंट्स में अल्फा बोल्ड प्लस ग्रिल को भी चुना जा सकता है। इंटीरियर के साथ ही इसमें क्रिस्टल ब्लैक पर्ल रंग को भी दिया गया है।
कितनी है सुरक्षित
निर्माता की ओर से इसमें छह एयरबैग, लेनवॉच™ कैमरा, व्हीकल स्टेबिलिटी असिस्ट, ट्रैक्शन कंट्रोल, हिल स्टार्ट असिस्ट, इमरजेंसी स्टॉप सिग्नल, मल्टी-एंगल रियरव्यू कैमरा, और लोअर एंकरेज और टॉप टेथर वाली आइसोफिक्स चाइल्ड एंकरेज को भी दिया है।
कितना दमदार इंजन
होंडा ने एसयूवी को सिर्फ कॉस्मैटिक बदलावों के साथ लॉन्च किया है। इसके इंजन में किसी भी तरह का बदलाव नहीं किया गया है। इसमें 1.5 लीटर की क्षमता के पेट्रोल इंजन को दिया जाता है। जिसके साथ छह स्पीड मैनुअल और सात स्पीड डीसीटी ऑटो ट्रांसमिशन के विकल्प मिलते हैं।
कितनी है कीमत
होंडा की ओर से एलीवेट के नए इंटीरियर वाले V वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 12.39 लाख रुपये है। इसके VX वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 14.13 लाख रुपये है। इसके ZX वेरिएंट की एक्स शोरूम कीमत 15.51 लाख रुपये है।
किनसे है मुकाबला
भारत में होंडा की एलीवेट को मिड साइज एसयूवी सेगमेंट में ऑफर किया जाता है। इस सेगमेंट में Honda Elevate का Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, MG Hector, Mahindra Scorpio, Tata Harrier जैसी एसयूवी के साथ मुकाबला होता है।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।