Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    बाजार में टिके रहने के लिए जारी है Honda का संघर्ष, कंपनी ने पिछले 9 साल में 6 मॉडल किए बंद

    By Priyanka KumariEdited By: Priyanka Kumari
    Updated: Tue, 06 Jun 2023 05:48 PM (IST)

    Honda होंडा कंपनी ने आज अपने एक नए मॉडल को पेश किया है। पिछले 6 सालों से भारतीय बाजार में अपनी पकड़ बनाने के लिए कंपनी काफी संघर्ष कर रही है। कंपनी ने कई मॉडल को बंद भी कर दिया है। इसके पीछे क्या वजह है?

    Hero Image
    Honda company ends production of 9 model j

    नई दिल्ली, ऑटो डेस्क। भारतीय कार बाजार में होंडा का नाम कौन नहीं जानता। हालांकि, पिछले छह सालों से बाजार में अपनी स्थिति बनाए रखने के लिए होंडा को काफी संघर्ष करना पड़ा है। कंपनी के प्रोडक्ट पोर्टफोलियो के परिणामस्वरूप भारतीय बाजार में अपने गौरव को बनाए रखने में विफल रही है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    इसका नतीजा ये हुआ कि होंडा ने अभी तक अपनी कई मॉडल को बंद कर दिया है। इन मॉडल में जैज़, डब्ल्यूआर-वी और सिटी 4वीं जनरेशन के मॉडल शामिल हैं। अब होंडा की केवल अमेज़ और सिटी 5वीं जनरेशन के मॉडल पेश करता है। आइए जानते हैं कि किस वजह से होंडा कंपनी अपने मॉडल को बंद कर रही है?

    होंडा ने कितने मॉडल को बंद किया है?

    भारतीय बाजार में से होंडा कंपनी ने नौ कारों को बंद कर दिया है। ये एक अंतरराष्ट्रीय वाहन निर्माता के लिए बहुत खराब बात है। होंडा ने 2017 में Brio और Mobilio को बंद कर दिया था। इसके बाद 2020 में Accord, Civic, CR-V, BR-V और Jazz Diesel को बंद कर दिया। अब कंपनी ने WR-V, Jazz और City 4th जनरेशन को बंद कर दिया है।

    इस बीच होंडा ने अपनी बिल्कुल नई मीड साइज एसयूवी Honda Elevate को आज भारतीय बाजार में पेश कर दिया है। 

    होंडा ने तीन कार मॉडल क्यों बंद किए?

    होंडा ने मुख्य रूप से नए आरडीई मानदंडों (RDE norms) के कारण मॉडलों को बंद किया है। होंडा फिलहाल इन पुराने मॉडलों को अपग्रेड करने के लिए धन और सोर्स का निवेश नहीं करेगी। इस तरह के निवेश पर रिटर्न की गारंटी नहीं है।

    भारत में फरवरी 2023 में कंपनी ने 6,086 यूनिट की मासिक घरेलू बिक्री दर्ज की थी। होंडा के निर्यात में भी गिरावट हुई है। कार निर्माता ने फरवरी 2022 में 2,337 यूनिट की तुलना में पिछले महीने 973 यूनिट का निर्यात किया है। कंपनी के निर्यात में 58 फीसदी की गिरावट आई।

    होंडा का फ्यूजर प्लान क्या है?

    होंडा ने आज ही नई मीड साइज एसयूवी Honda Elevate को पेश किया है। इस मॉडल का सीधा मुकाबला Hyundai की Creta से होगा। अभी इसकी कीमत को लेकर कोई खुलासा नहीं हुआ है। यह Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Grand Vitara, Toyota Hyryder, VW Taigun और स्कोडा कुशक जैसे राइवल के साथ आमने सामने होगी।

    comedy show banner
    comedy show banner