Honda CB Shine और CB Shine SP में जुड़ा नया फीचर, बाइक्स हुई महंगी
Honda CB Shine CBS ड्रम ब्रेक वर्जन की कीमत 58,338 रुपये है। वहीं, Honda CB Shine SP ड्रम CBS की कीमत 64,098 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) हो गई है ...और पढ़ें

नई दिल्ली (ऑटो डेस्क)। Honda CB Shine सीरीज की बाइक्स देश में काफी पॉपुलर हैं। इस सीरीज में दो बाइक्स Honda CB Shine और CB Shine SP मौजूद हैं। दोनों ही बाइक्स ड्रम और डिस्क ब्रेक वेरिएंट से लैस हैं। डिस्क ब्रेक वेरिएंट पहले से ही CBS से लैस था और अब कंपनी ने इसके ड्रम ब्रेक वेरिएंट को भी CBS के साथ लॉन्च कर दिया है। Honda CB Shine CBS ड्रम ब्रेक वर्जन की कीमत 58,338 रुपये है। वहीं, Honda CB Shine SP ड्रम CBS की कीमत 64,098 रुपये (एक्स शोरूम दिल्ली) हो गई है। दोनों ही वर्जन अब नॉन-CBS वेरिएंट के मुकाबले 559 रुपये ज्यादा महंगे हो गए हैं।
अतिरिक्त सेफ्टी फीचर्स के अलावा Honda CB Shine और CB Shine SP में कोई बदलाव नहीं किया गया है। मोटरसाइकिल्स में 124.73cc, सिंगल-सिलेंडर, एयर-कूल्ड इंजन दिया गया है। यह इंजन 7500 rpm पर 10.16bhp की पावर और 5500 rpm पर 10.3Nm का टॉर्क जनरेट करता है। CB Shine का इंजन 4-स्पीड गियरबॉक्स से लैस है वहीं, CB Shine SP 5-स्पीड ट्रांसमिशन के साथ आती है। नॉन-ABS वेरिएंट्स सभी Honda रेंज की 1 अप्रैल 2019 के बाद बंद हो जाएंगे।

125cc सेगमेंट में Honda CB Shine काफी पॉपुलर मोटरसाइकिल्स हैं और कंपनी को इनकी बिक्री के मजबूत आंकड़े मिलते हैं। कम्बाइंड ब्रेकिंग सिस्टम फ्रंट और रियर ब्रेक्स में एक साथ काम करते हैं, जब भी ब्रेक लिवर को दबाएंगे। यानी अब स्टॉपिंग पावर अब और भी ज्यादा कंट्रोल कर सकेंगे। 125cc से अधिक के टू-व्हीलर्स के लिए सरकार ने मानक रूप में एंटी-लॉक ब्रेक्स (ABS) को अनिवार्य कर दिया है।

कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।